Rajiv Prata Rudy and Chandrika Ray
स्थानीय मुद्दे भी हावी
प्रचार के दौरान भाजपा-जदयू कार्यकर्ता राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों के अलावा बेहतर सड़क, दियारा क्षेत्रों में आजादी के बाद पहली बार पहुंची बिजली, प्रखंडों में पॉवर सब स्टेशन की स्थापना आदि पर चर्चा कर एनडीए के विकास एजेंडा की चर्चा कर रहे हैं। मढौरा में डीजल इंजन कारखाना, बेला में रेल पहिया फैक्ट्री को दोनों गठबंधन अपने पाले में करने की कोशिश कर रहे हैं। विपक्षी गठबंधन यहां बेरोजगारी, छपरा शहर में जल जमाव, सिंचाई की बेहतर व्यवस्था नहीं होने, टोपो लैंड भूमि का मसला उठा रहे हैं।
चंद्रिका राय, केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी को कितनी चुनौती दे पाते हैं या फिर रूडी फिर से अपनी सीट बचा पाते हैं या नहीं, आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा।