बिहार से दिल्ली आ रही सीमांचल एक्सप्रेस की 11 बोगियां पटरी से उतरीं।
मरने वालों की संख्या 6 हो गई है।
रेलवे ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की।
विज्ञापन
1 of 8
bihar train accident
विज्ञापन
बिहार से दिल्ली आ रही सीमांचल एक्सप्रेस की 11 बोगियां पटरी से उतरने के कारण एक बड़ा रेल हादसा हो गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कई लोगों के ट्रेन के कोच में फंसे होने की आशंका है। ट्रेन बिहार के जोगबनी से दिल्ली के आनंद विहार आ रही थी।
इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। रेलवे मरने वाले लोगों के परिवार को 5 लाख रुपये जबकि गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये देगा। सभी चिकित्सा व्यय भी रेलवे द्वारा वहन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि ट्रेन में सवार कई लोग कुंभ के लिए जा रहे थे।
हादसा बिहार के हाजीपुर के पास रविवार सुबह 4 बजे हुआ। सूचना पर सोनपुर से राहत व बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया है। राहत बचाव कार्य जारी है। इस हादसे में अब तक 6 लोगों के मारे जाने की खबर है।
4 of 8
bihar train accident
रेलवे की तरफ से इसकी पुष्टि की गई है। जबकि हादसे की गंभीरता को देखते हुए लगता है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बता दें कि भारतीय रेलवे की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है जिस पर यात्रियों के बारे में जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
5 of 8
bihar train accident
इस मामले की जांच पूर्वी सर्कल लतीफ खान द्वारा की जाएगी। भारतीय रेलवे ने पटना में हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं- 06122202290, 06122202291, 06122202292, 06122213234
विज्ञापन
6 of 8
bihar train accident
रेल हादसे पर पीयूष गोयल के दफ्तर ने कहा, 'सीमांचल एक्सप्रेस हादसे को लेकर रेलमंत्री रेलवे बोर्ड के सदस्यों और पूर्व मध्य रेलवे के जीएम के संपर्क में हैं। उन्होंने इस दर्दनाक हादसे में हुई निर्दोष लोगों की मौत को लेकर गहरा शोक व्यक्त किया है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है।'
विज्ञापन
7 of 8
bihar train accident
एडिशनल डायरेक्टर जनरल स्मिता वत्स शर्मा ने बताया कि अभी हमारा ध्यान राहत और बचाव कार्य पर है। डॉक्टरों की टीम के साथ रेलवे एक्सीडेंट मीडियल वैन मौके पर है। एनडीआरएफ की दो टीमें भी मौके पर पहुंच चुकी हैं।
8 of 8
bihar train accident
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीमांचल एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रशासन को आदेश दिए हैं कि वह लोगों को हर तरह की सहायता मुहैया करवाए।