फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दो ट्रकों की आमने-सामने की भयानक भिड़ंत में एक चालक की मौत, दूसरा फरार; JCB से हटाया गया मलबा

Wed, 08 Jan 2025 03:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Madhepura News: मधेपुरा में एनएच-107 पर दो ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के बेटे मो. याकूब ने बताया कि उनके पिता काफी दिनों से ट्रक चलाते थे। कभी भी उनके साथ इस तरह की घटना नहीं हुई थी। 
विज्ञापन
1 of 4
दो ट्रकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर - फोटो : अमर उजाला
मधेपुरा में मधेपुरा-पूर्णिया एनएच-107 पर बुधवार को दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत में एक चालक की मौके पर मौत हो गई। यह घटना मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़वा-नवटोल पेट्रोल पंप के पास की है। मृतक की पहचान मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के बिरहनियां वार्ड-12 निवासी मो. अब्बास (46) के रूप में हुई है।
 
 
विज्ञापन

2 of 4
मौके पर लगी लोगों की भारी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि बुधवार की सुबह लगभग 10.30 बजे गिट्टी लदा एक ट्रक मुरलीगंज की तरफ से आ रहा था। जबकि दूसरा ट्रक मधेपुरा की तरफ से मुरलीगंज की ओर जा रहा था, जिसपर ईंटें लदी थीं। पड़वा नवटोल पेट्रोल पंप के पास दोनों ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में ईंट लदे ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
 
विज्ञापन

3 of 4
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
दुर्घटना के बाद दूसरे ट्रक का चालक फरार
घटना के बाद गिट्टी लोड ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इधर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मुरलीगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जेसीबी की मदद से दोनों ट्रक को रोड से हटाकर आवागमन शुरू करवाया। मृतक के बेटे मो. याकूब ने बताया कि उनके पिता काफी दिनों से ट्रक चलाते थे। कभी भी उनके साथ इस तरह की घटना नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि हम लोग गरीब आदमी हैं। पापा ही घर में कमाने वाले थे। इस घटना से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि मृतक की दो बेटियां और पांच बेटे हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
 
विज्ञापन

4 of 4
जेसीबी ने हटाए दुर्घटनाग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
जमा हुई भारी भीड़
इधर, घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। लगभग दो घंटे तक एनएच पर लोगों की भीड़ लगी रही। पुलिस द्वारा जेसीबी से दोनों ट्रक को सड़क से हटवाया गया, जिसके बाद आवागमन चालू हुआ। मुरलीगंज थाना पुलिस ने एंबुलेंस से शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें