फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सहरसा में पुलिसकर्मियों पर नशे में धुत होकर मारपीट करने का आरोप, ऑटो चालकों ने किया हंगामा और घेराव

Sun, 06 Oct 2024 08:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Bihar: सहरसा में पुलिसकर्मियों पर नशे में धुत होकर मारपीट करने का आरोप, ऑटो चालकों ने किया हंगामा और घेराव
Bihar News: In Saharsa, auto drivers accused policemen of assaulting them while drunk and created ruckus
 
विज्ञापन
1 of 4
ऑटो चालकों ने पुलिस वाहन रोककर किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
सहरसा में शनिवार की देर रात शहर के चांदनी चौक के पास डायल 112 पुलिस कर्मियों पर ऑटो चालकों ने गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। चालकों का आरोप है कि डायल 112 के पुलिसकर्मी नशे में धुत होकर उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज कर रहे थे। घटना को लेकर चालक और उनके समर्थकों ने पुलिस वाहन को घेर लिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
 
विज्ञापन

2 of 4
ऑटो चालकों ने पुलिस वाहन रोककर किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
घटना का वीडियो हुआ वायरल
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो के मुताबिक, ऑटो चालक और अन्य लोग डायल 112 की गाड़ी को घेर कर पुलिसकर्मियों पर आरोप लगा रहे हैं कि वे नशे में हैं। हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में एक पुलिस सिपाही लोगों को समझाते हुए नजर आ रहा है, जबकि चालक अपनी सीट पर बैठे हुए हैं। प्रदर्शनकारी काफी आक्रोशित दिखाई दे रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
ऑटो चालकों से मारपीट करने का आरोपी पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दिया जांच का आश्वासन
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, डायल 112 पर तैनात एक पुलिसकर्मी रिटायर्ड जवान है। चालकों ने आरोप लगाया कि कई बार डायल 112 वाहनों पर पुलिस अधिकारी तैनात नहीं होते, जिसके कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है। इस पर ट्रैफिक डीएसपी और डायल 112 के नोडल अधिकारी प्रवीण कुमार ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। उन्होंने इसकी जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर कोई दोषी पाया गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

4 of 4
ऑटो चालकों ने पुलिस वाहन रोककर किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
इस घटना ने पुलिस और स्थानीय ऑटो चालकों के बीच तनाव को बढ़ा दिया है। इस तरह की घटनाओं से कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर आम नागरिक नशे में पाए जाते हैं, तो उन पर कार्रवाई होती है। लेकिन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें