गया से हज यात्रा हुई शुरू
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, दरभंगा से आए हज यात्री ने बताया कि आपस में मोहब्बत और भाईचारा बना रहे, ऐसी सरकार चाहते हैं। ताकि देश को फायदा हो, शिक्षा और स्वास्थ्य समेत सभी क्षेत्रों में बेहतर काम करे। गया के चाकंद निवासी हज यात्री चांद आलम ने कहा कि महंगाई कम हो, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सबके लिए काम करें, ऐसी सरकार चार जून को आए। इसके लिए हम दुआ करेंगे।