मुहाने नदी का जलस्तर बढ़ने से आई बाढ़
- फोटो : अमर उजाला
झारखंड में बारिश से बढ़ा नदी का जलस्तर
स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, गया जिले से सटे झारखंड के इलाकों में भारी बारिश होने की वजह से मुहाने नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। इसके चलते छाछ, घाटों, घोंघरिया, बसाढ़ी, मोराटाल और छपरा सहित कई गांवों में बारिश का पानी घरों और खेतों में घुस आया है। इससे ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है और लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने को विवश हैं।