बिहार में उल्लास के साथ मनाया गया राजद प्रमुख लालू यादव का 78वां जन्मदिन
- फोटो : अमर उजाला
नेताओं ने लालू प्रसाद यादव को बताया सामाजिक परिवर्तन का अग्रदूत
समारोह में वक्ताओं ने लालू प्रसाद यादव के जीवन-वृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने दलित, पिछड़े, अतिपिछड़े और अल्पसंख्यक तबकों को समाज की अग्रिम पंक्ति में स्थान दिलाया। राजद जिलाध्यक्ष मनोहर यादव ने लालू प्रसाद को समानता और धर्मनिरपेक्षता की मशाल बताया। जबकि जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार ने कहा कि जब भी संविधान, सामाजिक न्याय और वंचितों की आवाज की बात होगी, लालू यादव का नाम सम्मान से लिया जाएगा।