प्रैक्टिस करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
दो स्थानों पर होगी प्रतियोगिता
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत गया में सात तरह के खेल आयोजित होंगे। पहला गया के बिपार्ड कैंपस में गटका, तैराकी, खो-खो और थांगटा प्रतियोगिता आयोजित होगी। वहीं, बोधगया में स्थित आईआईएम काॅलेज के कैंपस में योगासन, मलखंभ और कलारिपयट्ट का आयोजन होगा।
दो पालियों में होगा खेल प्रतियोगिता
इस संबंध में गया के डीएम डॉ. त्याग राजन एसएम ने बताया कि गया जिले के खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत कुल सात खेल प्रतियोगिता आयोजित होगी। खेल प्रतियोगिता के लिए गया जिले के दो स्थानों का चयन किया गया है। इनमें बिपार्ड और आईआईएम बोधगया का कैंपस में होगा। खेल प्रतियोगिता का समय चार बजे से सुबह आठ बजे तक। वहीं शाम चार बजे तक रात्रि आठ बजे तक होगा।