फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: डिप्टी मेयर के खिलाफ मशाल जुलूस से पहले तनाव, पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर किया लाठीचार्ज; जानें

Sat, 07 Jun 2025 07:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga News: हिंदू संगठनों ने डिप्टी मेयर नाजिया हसन की टिप्पणी को आपत्तिजनक और धर्म विशेष को भड़काने वाला बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन डिप्टी मेयर के दबाव में आकर विरोध प्रदर्शन को कुचलने की कोशिश कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
1 of 3
भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, गहराया तनाव - फोटो : अमर उजाला
दरभंगा नगर निगम की डिप्टी मेयर नाजिया हसन के खिलाफ प्रस्तावित मशाल जुलूस को लेकर शनिवार को शहर का माहौल तनावपूर्ण हो गया। हिंदू संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित किए जाने वाले इस जुलूस को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। इसी सिलसिले में पुलिस ने भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी मन्ना सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया, जिससे माहौल और अधिक गरमा गया।
 
 
विज्ञापन

2 of 3
भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, गहराया तनाव - फोटो : अमर उजाला
दोपहर से ही चल रहा था मशाल जुलूस रोकने का दबाव
जानकारी के अनुसार, शनिवार को दोपहर से ही जिला प्रशासन और पुलिस बल भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य नेताओं पर मशाल जुलूस को स्थगित करने का दबाव बना रहे थे। लेकिन भाजपा कार्यकर्ता और हिंदू संगठनों के सदस्य इस निर्णय से सहमत नहीं थे और अपनी पूर्व घोषित योजना के तहत जुलूस निकालने पर अड़े रहे। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो मौके पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई, जो धीरे-धीरे झड़प और अंततः लाठीचार्ज में बदल गई।

यह भी पढ़ें- Bihar Election: चिराग बोले- विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन CM कुर्सी पर नजर नहीं; NDA की जीत पर क्या कहा?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, गहराया तनाव - फोटो : अमर उजाला
डिप्टी मेयर की पोस्ट बनी विवाद का कारण
यह सारा मामला दरभंगा नगर निगम की डिप्टी मेयर नाजिया हसन के एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के खिलाफ टिप्पणी की थी। इस पोस्ट को लेकर भाजपा और हिंदू संगठनों में भारी रोष उत्पन्न हो गया। विवाद बढ़ने पर डिप्टी मेयर ने भाजपा जिलाध्यक्ष समेत 24 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई, जिससे मामला और ज्यादा तूल पकड़ गया।
 
हिंदू संगठनों ने जताया विरोध, प्रशासन पर पक्षपात का आरोप
हिंदू संगठनों ने डिप्टी मेयर की टिप्पणी को आपत्तिजनक और धर्म विशेष को भड़काने वाला बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन डिप्टी मेयर के दबाव में आकर विरोध प्रदर्शन को कुचलने की कोशिश कर रहा है। वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है और किसी भी स्थिति में सार्वजनिक शांति को बाधित नहीं होने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Bihar News: रेलवे कॉलोनी में आवारा कुत्तों के आतंक से दहशत का माहौल, निगम की अनदेखी से बढ़ी परेशानी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें