फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: डीएम इनायत खान ने शिवलिंग का जलाभिषेक किया, देशभर में जमकर हो रही तारीफ

Tue, 17 May 2022 01:39 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
विज्ञापन
1 of 7
अररिया की डीएम इनायत खान - फोटो : Social media
देश में जहां मंदिर और मस्जिद को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा वहीं बिहार के अररिया से आई एक तस्वीर सुर्खियों में है। दरअसल, अररिया की डीएम इनायत खान ने देशभर के लोगों के लिए सौहार्द की मिसाल पेश की हैं जिसे जानकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। लोग सोशल मीडिया पर इनायत खान की तस्वीर को लगातार शेयर कर रहे हैं। इतना ही नहीं इनायत खान की तारीफ पीएम मोदी भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 7
अररिया की डीएम इनायत खान - फोटो : Social media
जिले में पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने कुर्साकांटा के सुंदरनाथधाम का दौरा किया और यहां पूजा-अर्चना कीं। इतना ही नहीं उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में स्थापित शिवलिंग पर जलाभिषेक भी किया।
विज्ञापन

3 of 7
अररिया की डीएम इनायत खान - फोटो : Social media
पूजा और जलाभिषेक के दौरान उन्होंने मंदिर के महंत से मंदिर के अंदर व आसपास विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने समस्याओं के निदान एवं मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए सकारात्मक प्रयास का भरोसा दिया।

4 of 7
अररिया की डीएम इनायत खान - फोटो : Social media
बता दें कि इनायत खान की बिहार में डीएम के तौर पर पहली पोस्टिंग शेखपुरा में हुई थी। पीएम मोदी ने भी इनायत खान के कामों की तारीफ की थी। शेखपुरा को भारत सरकार की ओर से 113 प्रेरणादायक जिलों में चुना गया था। इनमें 5वें स्थान पर शेखपुरा था।
विज्ञापन

5 of 7
अररिया की डीएम इनायत खान - फोटो : Social media
डीएम इनायत खान ने सिकटी प्रखंड अन्तर्गत कौआकोह पंचायत के पड़रिया स्थित बकरा नदी का भी जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बाढ़ के कारण होने वाले कटाव, पुल निर्माण के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

6 of 7
अररिया की डीएम इनायत खान - फोटो : Social media
इनायत ने साल 2011 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 176  रैंक के साथ पास किया था। काम करने के तौर-तरीकों की वजह से किशोर युवतियों की रोल मॉडल बन गई हैं। इनायत खान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा की रहने वाली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इनायत खान की पहली पोस्टिंग पटना जिले में हुई। असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में पोस्टिंग के बाद राजगीर में एसडीओ के पद पर भी रहीं। इसके बाद भोजपुर जिले में भी डीडीसी के पद पर तैनाती रही। भोजपुर में उनकी छवि कड़क अफसर के तौर पर थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें