फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 बड़ी चुनौतियां जो आएंगी बिहार चुनाव में सामने

विज्ञापन
1 of 6
बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा हो चुकी है। बुधवार से पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन भी शुरू हो गया है। बिहार में 12 अक्तूबर से 5 नवंबर के बीच पांच चरणों में मतदान होगा। बिहार के मुख्य चुनाव आधिकारी अजय नायक ने बीबीसी से ख़ास बातचीत की। पढ़िए अजय नायक के मुताबिक चुनाव आयोग के सामने चुनाव प्रक्रिया से लेकर मतदान तक की पांच बड़ी चुनौतियां।
विज्ञापन

5 बड़ी चुनौतियां जो आएंगी बिहार चुनाव में सामने

2 of 6
मतदान त्यौहारों के मौसम के बीच होगा। दुर्गापूजा और मोहर्रम जैसे पर्व लगभग साथ-साथ हैं। ऐसे में चुनाव आयोग के सामने एक बड़ी चुनौती यह है कि किसी भी तरह का सांप्रदायिक तनाव इस दौरान पैदा न हो। इसके लिए रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) की दस कंपनियां बिहार में तैनात की जा रही हैं। हालांकि रैफ की भूमिका चुनाव में नहीं होती है लेकिन यह भयमुक्त माहौल बनाने में मददगार होगा। साथ ही मतदान के दिन हर केंद्र पर केंद्रीय पुलिस बल के जवान तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

5 बड़ी चुनौतियां जो आएंगी बिहार चुनाव में सामने

3 of 6
बिहार में अन्य राज्यों की तुलना में मतदान प्रतिशत अब भी कम है। इसे बढ़ना भी एक चुनौती है। अबकी बार आयोग ने मतदान प्रतिशत को बढ़ाकर 70 फीसद तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विभाग कई तरह के जागरूकता अभियान चला रहा है। साथ ही कई तैयारियां की जा रही हैं।

5 बड़ी चुनौतियां जो आएंगी बिहार चुनाव में सामने

4 of 6
जैसे करीब डेढ़ करोड़ मतदाताओं को एसएमएस से चुनाव तारीख के बारे में बताया जाएगा। मतदान के पांच दिन पहले लोगों को फोटो वोटर स्लिप मुहैया करा दी जाएगी। और वोटिंग के दिन मतदान केंद्र और वहां तक पहुंचने के रास्ते के बारे में बताने के लिए एक मोबाइल एप डेवलप किया गया है। नेपाल के रास्ते जो जाली नोट और दूसरे अवैध चीजें बिहार में आती हैं वो हमेशा की तरह इस बार भी एक चुनौती है।
विज्ञापन

5 बड़ी चुनौतियां जो आएंगी बिहार चुनाव में सामने

5 of 6
इससे निपटने के लिए इस बार दो फैसले लिए गए हैं। पहला, नेपाल सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों को चुनावी कार्य में नहीं लगाया जाएगा जिससे कि वे पूरी सतर्कता से सीमा की चैकसी कर सकें। दूसरा, बेहतर आपसी तालमेल के लिए नेपाल के उन ज़िलों के अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें की जा रही है जिनकी सीमा बिहार से सटती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 बड़ी चुनौतियां जो आएंगी बिहार चुनाव में सामने

6 of 6
आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराना प्रमुख चुनौतियों में से एक है। धनबल, बाहुबल या फिर किसी तरह का लालच देकर मतदाताओं को प्रभावित करने की किसी भी तरह की कोशिशों से निर्वाचन विभाग बहुत सख्ती से पेश आएगा। बिहार चुनाव में मुकाबला बहुत कांटे का माना जा रहा है। चूंकि केवल एक ही राज्य में चुनाव हो रहे हैं तो इस कारण भी सबकी नजरें बिहार चुनाव पर ही हैं। हर छोटी-बड़ी बात पर सबकी नजरें हैं। ऐसे में यह स्थिति भी आयोग के लिए एक चुनौती है कि चुनाव निष्पक्ष और शांति पूर्वक कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें