भारतीय वाहन बाजार में साल 2022 में कई नए वाहनों को लॉन्च किया गया। महामारी आखिरकार खत्म हो गई और सेमीकंडक्टर चिप का संकट भी कम हो गया। जिससे वाहन निर्माताओं को कई नए मॉडल पेश करने में सहूलियत हुई। हालांकि, कई न्यू लॉन्च के बीच, एक या कई वजहों से 5 गाड़ियां भीड़ से अलग नजर आईं। यहां हम आपको 2022 के टॉप-5 दिलचस्प व्हीकल लॉन्च के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 11
टाटा टियागो ईवी
- फोटो : Tata Motors
Tata Tiago EV
Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने Nexon EV के साथ पहले ही पैसेंजर इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में क्रांति ला दी थी, जिसने आम लोगों की जरूरतों को पूरा करने वाले एक रियलस्टिक बजट पर इस्तेमाल करने लायक रियल वर्ल्ड की रेंज पेश की। हालांकि, टाटा इतने पर ही नहीं रुकी और उसने Tata Tiago EV को लॉन्च किया। इस इस समय भारत में सबसे सस्ती EV है।
विज्ञापन
3 of 11
Tata Tiago EV
- फोटो : Tata Motors
8.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में आने वाली, Tata Tiago EV इलेक्ट्रिक कार 19.2 kWh बैटरी पैक या 24 kWh के बड़े बैटरी पैक के साथ उपलब्ध है। यह कार एक बार फुल चार्जिंग पर 300 किमी से ज्यादा की रेंज देता है। टियागो ईवी का भारत में अभी तक कोई सीधा मुकाबला नहीं है और यह एक बेहतरीन ऑल-इलेक्ट्रिक सिटी कम्यूटर है।
4 of 11
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022
- फोटो : For Reference Only
Maruti Suzuki Grand Vitara
जब ज्यादातर कार निर्माता एक मिड-साइज एसयूवी की पेशकश कर रही है, तो मारुति सुजुकी ने लंबे समय तक इस सेगमेंट में कोई कार नहीं उतारी। फिर, मारुति सुजुकी ने Grand Vitara (ग्रैंड विटारा) को लॉन्च किया जिसने इस सेगमेंट के कई ग्राहकों को रुकने और फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया। ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर आधारित जो Toyota Hyryder में भी इस्तेमाल किया गया है, Maruti Suzuki Grand Vitara दो महत्वपूर्ण बातों का समाधान करती है।
विज्ञापन
5 of 11
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
जो लोग सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड वाहन की तलाश में हैं, वे ग्रैंड विटारा स्ट्रांग हाइब्रिड वैरिएंट का ऑप्शन चुन सकते हैं। जबकि जो लोग कहीं भी जाने के लिए एक गाड़ी चाहते हैं, वे ग्रैंड विटारा के AWD वैरिएंट को चुन सकते हैं। इस सेगमेंट में कोई अन्य कार निर्माता इन दो फीचर्स की पेशकश नहीं करते हैं और ग्रैंड विटारा ने पहले ही काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है।
विज्ञापन
6 of 11
Mahindra Scorpio N
- फोटो : Mahindra
Mahindra Scorpio-N
महिंद्रा स्कॉर्पियो ने पिछले 20 वर्षों में एक विरासत बनाई है और एक मजबूत गाड़ी होने की साख बनाई है। खराब सड़कें हो, या जहां सड़कें ही नहीं हों, शहर की सड़कें हों या हाईवे, स्कॉर्पियो कहीं भी दौड़ सकती है। और जब महिंद्रा ने एक अपडेटेड लॉन्च का एलान किया, यूं कहें कि यह एक ऑल-न्यू एसयूवी है, तो किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि महिंद्रा ने क्या डिलीवर किया।
विज्ञापन
7 of 11
Mahindra Scorpio N
- फोटो : Mahindra
एक नए प्लेटफॉर्म पर आधारित, Mahindra Scorpio-N (महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन) साइज में बड़ी हो गई है और अपने बोल्ड लुक्स और सीधे स्टांस को बरकरार रखते हुए ज्यादा आकर्षक हो गई है, जिसने इसे लोकप्रियता हासिल करने में मदद की। स्कॉर्पियो-एन ने कहीं भी जाने की अपनी क्षमता को बरकरार रखते हुए यह सब किया, साथ ही बहुत ज्यादा परफॉर्में के साथ। तीन इंजन ऑप्शंस - 200 bhp पेट्रोल, 130 bhp डीजल और 172 bhp डीजल के साथ पेश की गई Mahindra Scorpio-N ने भारत में तेजी से लोकप्रियता हासिल की है।
8 of 11
Mahindra XUV300 TurboSport
- फोटो : Mahindra
Mahindra XUV300 TurboSport
जब सब-4-मीटर एसयूवी सेगमेंट परफॉरमेंस के मामले में थोड़ी सुस्त दिखने लगी, तो Mahindra ने तुरंत ही एक पावरफुल SUV लॉन्च करने के मौके को हाथ से जाने नहीं दिया। जब किआ, ह्यूंदै और अन्य वाहन निर्माताओं ने लगभग 110 bhp पर समझौता कर अपने वाहन उतारे, तो महिंद्रा ने 129 bhp को जादुई आंकड़ा बनाया।
9 of 11
Mahindra XUV300 TurboSport
- फोटो : Mahindra
Mahindra XUV300 TurboSport में भी उसी 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो रेगुलर XUV300 मॉडल में मिलता है। हालांकि, टर्बोचार्जर के साथ, कार निर्माता मोटरस्पोर्ट्स की दुनिया में अपने गहरे ज्ञान के कारण ज्यादा परफॉर्मेंस की पेशकश करने में कामयाब रही। यह Mahindra XUV300 को अपने सेगमेंट में सबसे पावरफुल वाहन बनाता है।
10 of 11
Kia EV6 Electric Car
- फोटो : Kia
Kia EV6
Kia (किआ) के पहले वाहन, सेल्टोस ने भारत में कार निर्माता की लोकप्रियता को तेजी से स्थापित किया, और बाद में, सोनेट और कैरन्स ने अपने अच्छे दिखने वाले लुक से भारत में दक्षिण कोरियाई ब्रांड की प्रसिद्धि को और मजबूत किया। हालांकि, किसी को उम्मीद नहीं थी कि किआ भारत में EV6 लॉन्च करेगी और किसी ने भी इतनी खूबसूरती की उम्मीद नहीं की थी।
किआ की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी में न सिर्फ खूबसूरती थी बल्कि दिमाग भी था। 77.4 kWh बैटरी पैक द्वारा संचालित, EV6 5.2 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने में सक्षम होने के साथ-साथ फुल चार्ज पर 708 किमी की रेंज देने का वादा करती है। किआ ने शुरू में भारत के लिए 100 यूनिट्स आवंटित कीं, हालांकि यह पहले दिन ही बिक गई, जिससे किआ को ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत में और ईवी6 लाने के लिए मजबूर होना पड़ा।