Ducati India (डुकाटी इंडिया) अगले साल अपने पोर्टफोलियो की कीमत बढ़ाने के लिए तैयार ऑटो निर्माताओं की सूची में शामिल हो गई है। हालांकि डुकाटी अपने मॉडल्ड की कीमतों में कितने प्रतिशत तक बढ़ोतरी करेगी, इसका उन्होंने अभी तक खुलासा नहीं किया है। हालांकि ब्रांड ने पुष्टि की है कि कीमत बढ़ोतरी 1 जनवरी 2023 से लागू होगी और देश भर में दिल्ली, बैंगलोर, मुंबई, हैदराबाद, पुणे, कोलकाता, चेन्नई और कोच्चि जैसे शहरों में सभी अधिकृत डुकाटी डीलरशिप पर लागू होगी।
विज्ञापन
2 of 5
Ducati Panigale V4 2022
- फोटो : Ducati
इससे पहले, मारुति सुजुकी, ह्यूंदै, टाटा मोटर्स, फॉक्सवैगन, किआ, मर्सिडीज-बेंज, ऑडी, रेनो और टॉर्क इलेक्ट्रिक जैसी ऑटोमोटिव कंपनियों ने 1 जनवरी 2023 से अपने उत्पादों की कीमत बढ़ाने की योजना का एलान किया है। डुकाटी इस सूची में एंट्री करने वाली लेटेस्ट कंपनी है। कंपनी ने एलान किया है कि डुकाटी इंडिया द्वारा कीमत बढ़ोतरी भारतीय बाजार में इतालवी ब्रांड द्वारा पेश किए गए पूरे पोर्टफोलियो के एक्स-शोरूम कीमत पर की जाएगी।
विज्ञापन
3 of 5
Ducati Panigale V4
- फोटो : Ducati
अन्य वाहन निर्माताओं की तरह, डुकाटी इंडिया ने भी आगामी कीमत बढ़ोतरी के लिए बढ़ती इनपुट कीमतों, कच्चे माल, रसद और उत्पादन की लागत का हवाला दिया है। कंपनी ने दावा किया कि लागत में बढ़ोतरी का खामियाजा उसे भुगतना पड़ रहा है, लेकिन अब उसने भारत में अपने पूरे उत्पाद रेंज के लिए कीमतों में संशोधन के साथ अगले कैलेंडर वर्ष से इस लागत को ग्राहकों से लेने का फैसला किया है।
4 of 5
Ducati Streetfighter V4
- फोटो : Ducati
भारत के लिए ला रही है नई बाइक?
डुकाटी ने भारत में अपनी सभी मोटरसाइकिलों को लॉन्च करने का वादा किया है, जिन्हें ग्लोबली पेश किया गया है और जनवरी 2023 में MY मोटरसाइकिल रेंज पर एक अपडेट भी साझा करेगी। ब्रांड ने अपनी MY23 मोटरसाइकिल रेंज को Ducati World Premiere 2023 में पेश किया, जिसमें V4 की शुरुआत देखी गई रेंज में Panigale V4 R (पैनिगेल वी4 आर), Diavel V4 (डायवेल वी4), Multistrada V4 Rally (मल्टीस्ट्राडा वी4 रैली) और Streetfighter V4 (स्ट्रीटफाइटर वी4) शामिल हैं।
डुकाटी ने तीन नए मोटरसाइकिल मॉडल - Monster SP (मॉन्स्टर एसपी), Streetfighter V4 Lamborghini (स्ट्रीटफाइटर वी4 लेम्बोर्गिनी) और नई Scrambler 2G (स्क्रैम्बलर 2जी) को तीन वैरिएंट्स - नाइटशिफ्ट, फुल थ्रॉटल और आइकॉन में भी पेश किया। जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि इसे राइडिंग कम्युनिटी से पॉजिटिव रेस्पॉन्स मिला है।