सड़कों पर फर्राटा भरती एक शानदार मोटरसाइकिल का मालिक कौन नहीं बनना चाहता! यहां हम आपको साल 2021 में लॉन्च हुईं कुछ दिलचस्प मोटरसाइकिलों के बारे में बता रहे हैं।
Top 5 Motorcycle Launched in India in 2021: सड़कों पर फर्राटा भरती एक शानदार मोटरसाइकिल का मालिक कौन नहीं बनना चाहता! एक दोपहिया वाहन खरीदना कई लोगों का सपना होता है। दरअसल, कई उत्साही लोग कारों से ज्यादा मोटरसाइकिल पसंद करते हैं। बाइक राइडिंग के दीवाने बाइक से काफी लंबी दूरी की यात्राएं भी करते हैं। साल 2021 में कई मोटरसाइकिलें लॉन्च हुई हैं। यहां हम आपको साल 2021 में लॉन्च हुईं कुछ दिलचस्प मोटरसाइकिलों के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 15
Royal Enfield 650 Twins 120th Anniversary Edition
- फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield 650 Twin motorcycles - Interceptor INT 650, Continental GT 65
रॉयल एनफील्ड ने नवंबर 1901 में लंदन में स्टेनली साइकिल शो में अपनी पहली मोटरसाइकिल लॉन्च की थी। यहां से एक प्रतिष्ठित ब्रांड की यात्रा की शुरुआत हुई, जिसने पिछले 120 वर्षों में मोटरसाइकिल राइडिंग एक्सपीरियंस में लाखों लोगों को प्रेरित किया है। 1901 में इन विनम्र शुरुआत से, रॉयल एनफील्ड, लगातार उत्पादन हो रहा सबसे पुराना मोटरसाइकिल ब्रांड है। और यह आज तक सिंपल, मजेदार और प्रामाणिक मोटरसाइकिल बनाने की विरासत का संरक्षक रहा है।
विज्ञापन
3 of 15
Royal Enfield 650 Twins 120th Anniversary Edition
- फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield ने अपनी 120वीं सालगिरह मनाने के लिए 650 Twins Anniversary Edition (650 ट्विन्स एनिवर्सरी एडिशन) मोटरसाइकिल्स - Royal Enfield Interceptor 650 (रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर) और Continental GT 650 (कॉन्टिनेंटल जीटी 650) को मिलान में EICMA 2021 में लॉन्च किया था। इसलिए, ये मोटरसाइकिलें स्पेशल बैजिंग और विशेष लाइवरी के साथ आती हैं। रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650 और इंटरसेप्टर आईएनटी 650 के दोनों स्पेशल एडिशन कलेक्टर एडिशन मॉडल के रूप में आते हैं।
4 of 15
Royal Enfield 650 Twins 120th Anniversary Edition
- फोटो : Royal Enfield
मोटरसाइकिल निर्माता ने यह भी एलान किया था कि वैश्विक स्तर पर इस स्पेशल एडिशन मोटरसाइकिल की सिर्फ 480 यूनिट्स ही बेची जाएंगी। उनमें से, भारतीय बाजार के लिए 120 यूनिट्स बेचने के लिए निर्धारित की गईं थी। रॉयल एनफील्ड 650 ट्विन्स 120वीं एनिवर्सरी एडिशन मॉडल में एक यूनिक, रिच ब्लैक-क्रोम ईंधन टैंक दिया गया है। मोटरसाइकिल के अन्य हिस्सों, जैसे इंजन और एक्जॉस्ट, को पूरी तरह से ब्लैक कलर में पेश किया गया है। ये मॉडल कई ओरिजिनल एक्सेसरीज जैसे फ्लाईस्क्रीन, इंजन गार्ड, हील गार्ड और बहुत से फीचर्स से लैस हैं।
विज्ञापन
5 of 15
Royal Enfield 650 Twins 120th Anniversary Edition
- फोटो : Royal Enfield
इंजन
मोटरसाइकिल की स्टाइलिंग में बदलाव देखने को मिलता है, लेकिन दोनों 650 सीसी मॉडल का सिल्हूट स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही है। इसके अलावा, स्पेशल एडिशन 650 सीसी मॉडल में इंजन और स्पेसिफिकेशंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
6 of 15
Bajaj Pulsar 250
- फोटो : Bajaj Auto
Pulsar 250
भारतीय स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल बाजार में अपने 20 साल के नेतृत्व का जश्न मनाते हुए, बजाज ऑटो ने क्वार्टर लीटर स्पोर्ट्स सेगमेंट में अगली पीढ़ी की पावर, परफॉर्मेंस और स्टाइल लाते हुए ऑल-न्यू पल्सर 250 लॉन्च करने का एलान किया। पल्सर 250 की लॉन्चिंग युवा भारतीय राइडर के विकास को दर्शाता है, जो स्पोर्टी कैरेक्टर की मोटरसाइकिल की तलाश में है, जो रोजमर्रा की जरूरतों में भी चलाने लायक हो।
विज्ञापन
7 of 15
Bajaj Pulsar 250
- फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने भारतीय बाजार में नई Pulsar 250 (पल्सर 250) नेकेड स्ट्रीट बाइक लॉन्च की। नई 2021 Bajaj Pulsar 250 की एक्स-शोरूम कीमत 1.38 लाख रुपये तय की गई है। जबकि Pulsar F250 की एक्स-शोरूम कीमत 1.40 लाख रुपये तक जाती है। नई पल्सर 250 बाइक बजाज के लोकप्रिय और आइकॉनिक पल्सर फैमिली में फ्लैगशिप मॉडल के रूप में उतारी गई है। यह बजाज ऑटो द्वारा भारत या दुनिया में कहीं और लॉन्च की गई अब तक की सबसे पावरफुल पल्सर है।
नई बजाज पल्सर 250 दो अलग-अलग वेरिएंट्स - Pulsar N250 और Pulsar F250 में उतारी गई है। पल्सर N250 एक नेकेड स्टैंडर्ड मॉडल के रूप में आती है और पल्सर F250 क्वार्टर-लीटर मोटरसाइकिल का एक सेमी-फेयर्ड वर्जन है।
8 of 15
2021 Bajaj Pulsar 250
- फोटो : Bajaj Auto
इंजन, पावर और ब्रेकिंग
नई 2021 Bajaj Pulsar 250 मोटरसाइकिल में लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 24.5 PS का पावर और 21.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। मोटरसाइकिल के फ्रंट में 100 mm और रियर में 130 mm क्रॉस-सेक्शन टायर दिए गए हैं। बेहतर सुरक्षा के लिए इसमें 300 mm डिस्क ब्रेक और 230 mm रियर डिस्क, सिंगल-चैनल ABS मिलते हैं।
9 of 15
Ducati Hypermotard 950
- फोटो : Ducati
Ducati Hypermotard 950
लग्जरी मोटरसाइकिल ब्रांड Ducati (डुकाटी) ने भारतीय बाजार में बीएस-6 ईंधन मानक इंजन वाली Hypermotard 950 (हाइपरमोटर्ड 950) बाइक को लॉन्च किया। डुकाटी नई बाइक का स्टैंडर्ड वेरिएंट नहीं लाई है और सिर्फ Hypermotard RVE वेरिएंट लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 12.99 लाख रुपये है। जबकि टॉप-स्पेक SP वेरिएंट की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 16.24 लाख रुपये तय की गई है। हाइपरमोटर्ड अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है - 950, 950 RVE और 950 SP.
10 of 15
Ducati Hypermotard 950
- फोटो : Ducati
इंजन और पावर
डुकाटी ने कड़े यूरो 5 (बीएस6) उत्सर्जन मानदंडों को पूरा करने के लिए इस साल हाइपरमोटर्ड 950 रेंज को अपडेट किया है। इसके बावजूद, इस बाइक का 937cc, V-twin इंजन पुराने मॉडल की तरह ही 114 hp का पावर और 98 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक के तीनों वेरिएंट्स में एक ही इंजन और गियरबॉक्स का इस्तेमाल किया गया है।
11 of 15
Triumph Tiger 1200
- फोटो : Triumph Motorcycles
Triumph Motorcycles (ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स) ने 7 दिसंबर मंगलवार को अपनी नई Tiger 1200 रेंज की एडवेंचर बाइक्स को पेश किया है। नई टाइगर 1200 रेंज में Tiger 1200 GT (टाइगर 1200 जीटी) और Tiger 1200 Rally (टाइगर 1200 रैली) एडवेंचर बाइक्स (ADV) शामिल हैं। Tiger 1200 GT रेंज में तीन मॉडल शामिल हैं - Tiger 1200 GT (टाइगर 1200 जीटी), Tiger 1200 GT Pro (टाइगर 1200 जीटी प्रो), और Tiger 1200 GT Explorer (टाइगर 1200 जीटी एक्सप्लोरर)।
GT, जैसा कि नाम से पता चलता है, रैली ट्रिम के मुकाबले रोड के लिहाज से डिजाइन की गई है। इसमें 19-इंच फ्रंट और 18-इंच रियर कास्ट एल्युमीनियम व्हील मिलते हैं। बाइक के नए टाइगर 1200 रैली परिवार में 21-इंच फ्रंट और 18-इंच रियर ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स का कॉम्बिनेशन मिलता है। यह दो वैरिएंट में आता है - टाइगर 1200 रैली प्रो (20 लीटर टैंक) और टाइगर 1200 रैली एक्सप्लोरर (30 लीटर टैंक)।
12 of 15
Triumph Tiger 1200
- फोटो : Triumph Motorcycles
इंजन और पावर
नई टाइगर 1200 में एक नया 1160cc इंजन मिलता है जो ट्रायम्फ के अनुसार पिछले इंजन की तुलना में एक बड़ा कदम है। इस इंजन को 9,000rpm पर 150PS की अधिकतम शक्ति देने के लिए ट्यून किया गया है, जो कि पिछले-जेनरेशन मॉडल से 9PS ज्यादा है। इस आउटपुट पर, यह अपने क्लास में सबसे पावरफुल शाफ्ट ड्राइव मोटरसाइकिल बन गई है। इसके साथ ही इसका, ओवरऑल टॉर्क आउटपुट 7,000rpm पर 130Nm है, जो पिछले-जेनरेशन मॉडल की तुलना में 8Nm ज्यादा है।
कंपनी का कहना है कि उसने ज्यादा पावर आउटपुट देने के लिए इंजन को पूरी तरह से रीमास्टर किया है। बोर और स्ट्रोक से लेकर क्रैंक, सिलेंडर हेड, गियरबॉक्स, क्लच, शाफ्ट ड्राइव और बेवल बॉक्स तक सब कुछ नया है।
13 of 15
Triumph Tiger 1200
- फोटो : Triumph Motorcycles
फीचर्स
नई टाइगर 1200 की प्रमुख विशेषताओं में से एक ऑल न्यू ट्रायम्फ ब्लाइंड स्पॉट रडार सिस्टम का इस्तेमाल है जिसे कंपनी ने कॉन्टिनेंटल के साथ साझेदारी में विकसित किया है। यह सिर्फ जीटी एक्सप्लोरर और रैली एक्सप्लोरर वेरिएंट तक ही सीमित है।
बाइक के अन्य मुख्य आकर्षण में एक ऑल-न्यू शोआ सेमी-एक्टिव सस्पेंशन, इंटीग्रेटेड माई ट्रायम्फ कनेक्टिविटी सिस्टम के साथ 7-इंच टीएफटी इंस्ट्रूमेंट, आईएमयू के साथ ऑप्टिमाइज्ड कॉर्नरिंग ट्रैक्शन कंट्रोल, राइडिंग मोड, इग्निशन के साथ कीलेस सिस्टम, स्टीयरिंग लॉक और फ्यूल कैप, डीआरएल के साथ नई एलईडी लाइटिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं।
14 of 15
Triumph Tiger 1200
- फोटो : Triumph Motorcycles
इसके साथ ही अन्य फीचर्स में प्लस एडेप्टिव कॉर्नरिंग लाइट्स (जीटी पर उपलब्ध नहीं), ट्रायम्फ शिफ्ट असिस्ट (जीटी को छोड़कर सभी में स्टैंडर्ड), हीटेड ग्रिप्स और सीटें (सिर्फ जीटी एक्सप्लोरर और रैली एक्सप्लोरर पर हीटेड सीट्स स्टैंडर्ड), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (सिर्फ जीटी एक्सप्लोरर और रैली एक्सप्लोरर में स्टैंडर्ड) और हिल होल्ड (जीटी पर उपलब्ध नहीं) मिलते हैं।
Kawasaki KLX450R 2022
Kawasaki India (कावासाकी इंडिया) ने देश में 18 दिसंबर को नई 2022 KLX450R डर्ट बाइक लॉन्च की। नई ऑफ-रोडर मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत 8.99 लाख रुपये रखी गई है। इस कीमत पर यह बाइक अपने पिछले मॉडल की तुलना में 50,000 रुपये महंगी हो गई है। नई बाइक की डिलीवरी साल 2022 के पहले महीने में शुरू होने वाली है। नई KLX450R अपने पिछले मॉडल की तरह ही CBU (पूरी तरह से निर्मित इकाई) के रूप में भारत में आती है।
इंजन और पावर
नई कावासाकी KLX450R में पहले की तरह 449cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन अब बेहतर लो-एंड टॉर्क देता है और उसी 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। इस पावरट्रेन को एक हल्के वजन वाले पेरिमीटर फ्रेम के अंदर रखा गया है।
क्या हुए बदलाव
वार्षिक अपडेट के साथ कावासाकी KLX450R मोटरसाइकिल को नए लाइम ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इसके साथ-साथ बाइक में नए डिकेल्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि उसने बेहतर लो-एंड टॉर्क के लिए पावरट्रेन में मामूली अपडेट भी किया है। मोटरसाइकिल में किए गए अन्य अपडेट में सस्पेंशन में भी बदलाव किया गया है।