फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी, विराट, रोहित और शिखर धवन के पास हैं दुनिया की सबसे बेहतरीन कारें

Thu, 06 Jun 2019 11:54 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Indian star cricketers and their luxury cars collection - फोटो : Google
वर्ल्ड कप 2019  में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मुकाबला जीत लिया है। लेकिन क्रिकेट के अलावा हमारे ये स्टार क्रिकेटर्स जो गाड़ियों का भी काफी शौक हैं। इनके गैराज में एक से बढ़कर एक गाड़ियों की लाइन लगी है। आइये जानते हैं टीम इंडिया के स्टार्ट बल्लेबाज आखिर कौन सी कार चलाना पसंद करते हैं।
 
विज्ञापन

रोहित शर्मा

2 of 5
Rohit sharma car collection - फोटो : Google
वर्ल्ड कप 2019  के भारत के पहले मैच के हीरो बने रोहित शर्मा के पास भी कई कारें हैं लेकिन उनके गैराज में BMW M5 ने एंट्री ली है। BMW M5 रोहित शर्मा की ड्रीम कार है। इस कार की कीमत करीब 1.4 करोड़ रुपये है।    
इसमें 4.4-लीटर V8 पेट्रोल इंजन लगा है जो 560bhp की पावर देता है।
 
विज्ञापन

विराट कोहली

3 of 5
Virat kohli car collection - फोटो : Google
भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली को भी कारों से खासा लगाव है। उनके गराज में एक से बढ़कर एक कारें हैं। विराट के नए कलेक्शन में Audi R8 है जिसकी कीमत करीब 2.97 करोड़ रुपये है। इंजन की बात करें तो इसमें 5.2-लीटर V10 इंजन दिया गया है, जो 570 bhp का पावर देता है।
 

शिखर धवन

4 of 5
shikhar dhwan car collection - फोटो : Google
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के पास भी कई जबरदस्त कारें हैं। शिखर धवन की पसंदीदा कार Mercedes GL350 CDI एसयूवी है। यह एक बेहद दमदार सवारी है और इसमें 3.0-लीटर V6 डीजल इंजन लगा है, जो 255 Bhp का पावर देता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी

5 of 5
MS dhoni - फोटो : Google
अपने कूल अंदाज में मैच जितने वाले महिंद्रा सिहं धोनी को बाइक्स के साथ कारों का भी शौक है। धोनी सबसे ज्यादा पसंद है Hummer H2, धोनी ने इस गाड़ी को काफी पहले ही खरीदा था, भारत में साल 2009 में भारत में यह बंद भी चुकी है। जिन लोगों के पास Hummer H2 है वो इस बेचते नहीं है क्योकिं यह बेहद खास गाड़ी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें