फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toyota Glanza भारत में हुई लांच, क्या यह Maruti Baleno पर भारी पड़ेगी? जानिए

Thu, 06 Jun 2019 02:24 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Toyota Glanza - फोटो : google
एक लम्बे इंतज़ार के बाद टोयोटा ने आखिरकार भारत में Glanza हैचबैक को लॉन्च कर दिया है।  जिसकी कीमतें 7.22 लाख रुपये से शुरू होती हैं। मारुति की बलेनो का अनिवार्य रूप से एक रिबैग्ड वर्जन है। कंपनी के नई Glanza को दो वेरिएंट और तीन इंजन ऑप्शन में पेश किया है। आइए जानते हैं क्या कुछ नया और खास है इसमें..
विज्ञापन

कीमत और वेरिएंट

2 of 4
Glanza Price - फोटो : Google
टोयोटा ने Glanza को दो वेरिएंट G और V में पेश किया है जिसमें इसे चार कॉन्फ़िगरेशनों में रखा है जो क्रमशः बलेनो के Zeta और अल्फा ट्रिम्स पर आधारित हैं। जबकि बलेनो के Zeta मॉडल की कीमत 6.98 लाख रुपये है। जबकि बलेनो के अल्फा वर्जन की कीमत 7.58 लाख रुपये है। आइये एक नजर डालते हैं टोयोटा Glanza के सभी वेरिंट्स की कीमतों पर...
 
  • टोयोटा  Glanza G MT:  7.22 लाख रुपये
  • टोयोटा Glanza G CVT: 8.30 लाख रुपये
  • टोयोटा Glanza V MT: 7.58 लाख रुपये
  • टोयोटा Glanza V CVT: 8.90 लाख रुपये

(सभी कीमतें एक्स-शो रूम, दिल्ली)
 
विज्ञापन

फीचर्स

3 of 4
Glanza - फोटो : Google
बात फीचर्स की करें तो टोयोटा Glanza में  ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 7.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा है जो एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, नेविगेशन और वॉयस कमांड को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें ड्यूल एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर, सटीक-कट डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल, रिवर्स कैमरा और पुश-बटन स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम जैसे फीचर्स हैं। 
 
विज्ञापन

इंजन और माइलेज

4 of 4
Toyota Glanza - फोटो : Google
बात इंजन की करें तो नई Glanza दो BS6 पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इसमें पहला 1.2-लीटर, K12B इंजन लगा है जो 83hp और 113Nm का टॉर्क देता है। जबकि दूसरा इंजन भी 1.2-लीटर का है जो K12C DualJet से लैस है और यह माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ आता है। यह इंजन 90hp और 113Nm का टार्क पैदा करता है। Glanza में 5-स्पीड मैनुअल के साथ-साथ CVT भी शामिल है। माइलेज की बात करें तो Glanza K12B पेट्रोल-MT की माइलेज 21.01 kmpl है जबकि K12C स्मार्ट हाइब्रिड की 23.87 kmpl है वही इसके CVT वर्जन की माइलेज 19.56 kmpl है। माइलेज के मामले में यह मारुति मारुति सुजुकी बलेनो के समान हैं।

अब सवाल यह आता है कि क्या मारुति सुजुकी की बलेनो पर टोयोटा की नई Glanza भारी पड़ेगी, क्योकिं इस समय बलेनो का मार्किट पर दबदबा है। ऐसे में महंगी Glanza किस दम पर लम्बी पारी खेलेगी यह देखना वाकई दिलचस्प होगा क्योकिं दोनों की शक्ल और सूरत समान है।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें