आज जब पेट्रोल और डीजल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर के आसपास पहुंच चुकी हैं, सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) भारतीय कार बाजार में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। लगभग हर कार कंपनी अब अपने पेट्रोल-सीएनजी वेरिएंट्स पेश कर रही है। ताकि ग्राहक ज्यादा किफायती और ईको-फ्रेंडली विकल्प चुन सकें।
पहले जहां सीएनजी को सिर्फ कमर्शियल वाहनों का ईंधन माना जाता था, अब वही ईंधन फीचर्स से भरपूर प्राइवेट कारों में भी दिया जा रहा है। इससे कार मालिक पेट्रोल और सीएनजी दोनों पर कार चला सकते हैं, जिससे ईंधन की लागत घटती है और रेंज बढ़ जाती है।
कई कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स और निसान अब AMT (ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन) के साथ सीएनजी इंजन भी दे रही हैं, जिससे यह और आकर्षक बन गया है।
यह भी पढ़ें - Two-Wheeler Sales: अक्तूबर 2025 में टू-व्हीलर की रिकॉर्ड बिक्री, जानें किसकी रही कितनी हिस्सेदारी