भारत के दोपहिया वाहन बाजार में अक्तूबर 2025 ऐतिहासिक महीना साबित हुआ। Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प), Honda Motorcycle & Scooter India (होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया), TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी), और Bajaj Auto (बजाज ऑटो) जैसी कंपनियों ने मिलकर बिक्री के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।
त्योहारी सीजन, जीएसटी सुधारों और ग्रामीण बाजारों में बढ़ी मांग के चलते, देश की टू-व्हीलर इंडस्ट्री ने अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री दर्ज की। यह करीब 31.5 लाख यूनिट्स रही, जो पिछले साल अक्तूबर 2024 के 27.75 लाख यूनिट्स की तुलना में 51.76 प्रतिशत ज्यादा है।
यह भी पढ़ें - Hero Xtreme 125R: हीरो एक्सट्रीम 125R डुअल-चैनल एबीएस भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स