फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Recall: कंपनियां क्यों करती हैं कारें रिकॉल, क्या होता है मतलब और आपके लिए क्यों है जरूरी

Sun, 04 Sep 2022 01:26 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कंपनियों की ओर से रिकॉल क्यों किया जाता है और ऐसा करने पर कंपनियों की ओर से क्या जरूरी बदलाव किये जाते हैं। इस खबर में हम इसकी पूरी जानकारी आपको दे रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
कार रिकॉल - फोटो : सोशल मीडिया
दुनियाभर में ऑटोमोबाइल कंपनियां समय-समय पर अपने वाहनों को रिकॉल करते हैं। ऐसा करने पर कंपनियों की ओर से एक निश्चित मॉडल, मैन्युफैक्चरिंग ईयर सहित पूरी जानकारी किसी भी वाहन को रिकॉल करते समय देती है। क्या आपको पता है कि कंपनियों की ओर से रिकॉल क्यों किया जाता है और ऐसा करने पर कंपनियों की ओर से क्या जरूरी बदलाव किये जाते हैं। इस खबर में हम इसकी पूरी जानकारी आपको दे रहे हैं। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कार रिकॉल - फोटो : सोशल मीडिया
कंपनियां क्यों करती हैं रिकॉल
कोई भी कंपनी अपने वाहन को तब रिकॉल करती है जब उसमें लगे किसी भी तरह के उपकरण, सीट, टायर, एयरबैग या फिर कोई भी ऐसा पॉर्ट्स जिसमें किसी भी तरह की खामी की जानकारी कंपनी को मिले और उससे यात्री की सुरक्षा पर खतरा हो जाए। ज्यादातर मामलों में कंपनियां अपना वाहन बेचने से पहले कई टेस्ट करती हैं लेकिन अगर वाहन बेचने के बाद उन्हें किसी खामी का पता चलता है तो वाहन को रिकॉल किया जाता है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
कार रिकॉल - फोटो : सोशल मीडिया
रिकॉल करने के समय क्या जानकारी देती हैं कंपनियां
जब किसी कंपनी को अपने किसी वाहन में खामी का पता चलता है तो उसके बाद कंपनी की ओर से किसी खास प्रोडक्ट, उसके बनने की अवधि, किस पार्ट के लिए रिकॉल किया जा रहा है ये सब जानकारी दी जाती हैं। ये जानकारियां ग्राहकों को न्यूज, सोशल मीडिया और प्रेस रिलीज जारी करने के साथ ही डीलरशिप पर दी जाती हैं। कई मामलों में ग्राहकों को सीधे भी जानकारी दी जाती है। 

 

4 of 6
कार रिकॉल - फोटो : सोशल मीडिया
क्या-रिकॉल में पार्ट बदलने पर देने होते हैं पैसे?
अगर किसी कंपनी ने अपने वाहन को रिकॉल किया है और ग्राहक कंपनी से जानकारी मिलने के बाद अपने वाहन को नजदीकी सर्विस सेंटर पर ले जाता है और उसके बाद खराब पार्ट को बदल दिया जाता है तो ऐसे में ग्राहक को अपने पास से किसी भी तरह का कोई चार्ज या पैसे नहीं देने होते। ऐसा होने पर कंपनी फ्री में पार्ट को बदलती है और उसके एवज में किसी तरह से पैसे नहीं लिये जाते।

 
विज्ञापन

5 of 6
कार रिकॉल - फोटो : सोशल मीडिया
रिकॉल करने के बाद ग्राहक की होती है जिम्मेदारी
अगर आपके पास भी ऐसा कोई वाहन है जिसको रिकॉल किया गया है तो फिर आपकी जिम्मेदारी होती है कि आप अपने वाहन को जल्द से जल्द कंपनी की डीलरशिप पर जाएं और अपनी और अपने वाहन की जानकारी दें जिससे वैरिफाई करने के बाद कंपनी आपके वाहन में उस खास पार्ट को बदल सके और खामी को दूर कर पाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कार रिकॉल - फोटो : सोशल मीडिया
मारुति ने रिकॉल की थी कार
हाल में ही मारुति कंपनी की ओर से डिज़ायर कार के टूर एस वर्जन को रिकॉल किया गया था। कार के एयरबैग में खराबी के कारण 166 यूनिट्स को वापिस बुलाया गया था। कंपनी ने जानकारी दी थी कि एयरबैग कंट्रोल यूनिट को बदलने की जरूरत है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस साल 6 अगस्त से 16 अगस्त के बीच जिन कारों को बनाया गया था उनको ही रिकॉल किया गया था। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें