2020 Hyundai Verna facelift
- फोटो : Social Media
फीचर्स
नई ह्यूंदै वरना में 8-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और 4.2 इंच एमआईडी (मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले) दिया गया है। इस सेडान में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, स्मार्ट टेलगेट ओपनिंग, इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटोमैटिक एसी, वायरलेस फोन चार्जिंग पैड, रियर एसी, स्टार्ट/स्टॉप पुश बटन और कॉर्नरिंग लैंप के साथ ऑटोमैटिक एलईडी हेडलैंप जैसे फीचर दिएअ गए हैं। वहीं यह कार भी ब्लूलिंक कनेक्टिविटी से लैस है। जिसमें वाहन की लोकेशन की जानकारी, स्मार्टवॉच नोटिफिकेशन, रिमोट स्टार्टिंग फंक्शंस जैसे इंजन स्टार्ट-स्टॉप, क्लाइमेट कंट्रोल, डोर अनलॉक/लॉक आदि जैसेो फीचर मिलेंगे।
दूसरी ओर होंडा सिटी में 6.9 इंच का टचस्क्रीन है जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करता है। होंडा सिटी का यह सिस्टम वॉइस कमांड मीडिया और नेविगेशन को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटोमेटिक एसी, स्टार्ट/स्टॉप पुश बटन, की-लेस एंट्री, ऑटोमेटिक हेडलाइट जैसे फीचर भी शामिल हैं।