फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीद रहे हैं सब कॉम्पैक्ट SUV, जानें Brezza, Venue, Nexon और XUV300 में कौन है सबसे 'बड़ी'

Wed, 05 Aug 2020 04:29 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
SUB Compact SUV Length Comparision - फोटो : Amar Ujala
पिछले महीने जुलाई में मारुति की सब कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा ने अपने सेगमेंट में ह्यूंदै वेन्यू, टाटा नेक्सन, महिंद्रा XUV300 और फोर्ड इकोस्पोर्ट को पीछे छोड़ दिया। भारतीय बाजार में सबकॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट धीरे-धीरे मजबूत पकड़ बना रहा है। वहीं इस सेगमेंट में चुनौती और कड़ी होने वाली है, क्योंकि जल्द ही इस सेगमेंट में निसान, रेनो और किआ भी अपनी छोटी एसयूवी लाने वाले हैं। वहीं अगर आप भी छोटी एसयूवी लेने की सोच रहे हैं, तो हम आपको बता रहे हैं मौजूदा टॉप एसयूवी में कौन सबसे ज्यादा स्पेस वाली और लंबी है...
 
विज्ञापन

2 of 5
Kia Sonet - फोटो : for Reference Only

आ रही हैं चार SUV

अगले कुछ महीनों में चार मीटर से छोटी कई एसयूवी बाजार में लॉन्च होने वाली हैं। इनमें टोयोटा अर्बन क्रूजर, निसान मैग्नाइट, किआ सोनेट और रेनो काइगर बाजार में लॉन्च होंगी। इसमें सबसे पहले किआ सोनेट बाजार में आएगी, जिसका कॉन्सेप्ट ऑटो एक्सपो में भी शोकेस किया जा चुका है। किआ सोनेट का ग्लोबल डेब्यू सात अगस्त को पेश होगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
Maruti Vitara Brezza 2020 - फोटो : for Reference Only

मारुति विटारा ब्रेजा रही नंबर वन

वहीं बाजार में टाटा नेक्सन, ह्यूंदै वेन्यू, मारुति विटारा ब्रेजा, फोर्ड इकोस्पोर्ट, महिंद्रा XUV300 और क्रोसओवर होंडा WRV पहले से मौजूद हैं।  जुलाई में मारुति ब्रेजा की 7807 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, जबकि क्रमशः ह्यूंदै वेन्यू (6734 यूनिट्स), टाटा नेक्सन (4327 यूनिट्स), महिंद्रा XUV300 (2519 यूनिट्स), फोर्ड इकोस्पोर्ट (2438 यूनिट्स), होंडा WRV (733 यूनिट्स) की बिक्री हुई।

4 of 5
2020 Honda WR-V Facelift - फोटो : Honda (For Reference Only)

लंबाई-चौड़ाई में कौन है अव्वल

वहीं लंबाई की बात करें, तो होंडा WRV की लंबाई 3999 एमएम है, इसके बाद फोर्ड इकोस्पोर्ट की लंबाई 3998 एमएम, विटारा ब्रेजा 3995 एमएम, ह्यूंदै वेन्यू 3995 एमएम, महिंद्रा XUV300 3995 एमएम और टाटा नेक्सन की लंबाई 3993 एमएम है। कुल मिला कर लंबाई के मामले में क्रोसओवर होंडा WRV और फोर्ड इकोस्पोर्ट अव्वल हैं।

वहीं चौड़ाई की बात करें, तो महिंद्रा XUV की चौड़ाई 1821 एमएम, टाटा नेक्सन 1811 एमएम, मारुति विटारा ब्रेजा 1790 एमएम, ह्यूंदै वेन्यू 1770 एमएम, फोर्ड इकोस्पोर्ट 1765 एमएम और होंडा WRV की चौड़ाई 1734 एमएम है। कुल मिलाकर देखा जाए तो इस सेगमेंट में महिंद्रा XUV300 सबसे चौड़ी कार है। इसके बाद टाटा नेक्सन का नंबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ford Ecosport - फोटो : for Reference Only

फोर्ड इकोस्पोर्ट में सबसे ज्यादा बूट स्पेस

ऊंचाई की बात करें, तो फोर्ट इकोस्पोर्ट की ऊंचाई 1647 एमएम, मारुति विटारा ब्रेजा की ऊंचाई 1640 एमएम, महिंद्रा XUV300 1627 एमएम, टाटा नेक्सन 1606 एमएम, ह्यूंदै वेन्यू 1605 एमएम और होंडा WRV की ऊंचाई 1601 एमएम है। इस सेगमेंट में ऊंचाई के मामले में सबसे टॉप पर फोर्ड इकोस्पोर्ट है। इसके बाद मारुति विटारा ब्रेजा का नंबर आता है।

सबसे आखिर में बात करते हैं बूट स्पेस की, तो फोर्ड इकोस्पोर्ट में 352 लीटर, टाटा नेक्सन और ह्यूंदै वेन्यू में क्रमशः 350 लीटर, मारुति विटारा ब्रेजा 324 लीटर, होंडा WRV 263 लीटर, महिंद्रा XUV300 में 259 लीटर बूट स्पेस दिया गया है। इस सेगमेंट में फोर्ड इकोस्पोर्ट में सबसे ज्यादा बूट स्पेस मिलता है, जबकि इसके बाद टाटा नेक्सन और ह्यूंदै वेन्यू का नंबर आता है।

सबसे बड़ी सब कॉम्पैक्ट SUV

डाइमेंशन टाटा नेक्सन ह्यूंदै वेन्यू मारुति विटारा ब्रेजा फोर्ड इकोस्पोर्ट महिंद्रा XUV300 होंडा WRV
लंबाई 3993 एमएम 3995 एमएम 3995 एमएम 3998 एमएम 3995 एमएम 3999 एमएम
चौड़ाई 1811 एमएम 1770 एमएम 1790 एमएम 1765 एमएम 1821 एमएम 1734 एमएम
ऊंचाई 1606 एमएम 1605 एमएम 1640 एमएम 1647 एमएम 1627 एमएम 1601 एमएम
व्हीलबेस 2498 एमएम 2500 एमएम 2500 एमएम 2519 एमएम 2600 एमएम 2555 एमएम
बूट स्पेस 350 लीटर 350 लीटर 324 लीटर 352 लीटर 259 लीटर 263 लीटर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें