फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tyre: क्या आप अपनी कार के लिए नया टायर खरीद रहे हैं? जानें कुछ बेहद जरूरी बातें

Tue, 26 Mar 2024 10:53 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Car Tyre - फोटो : For Reference Only
एक कार कई तरह के पुर्जों से मिलकर बनी होती है। जिसमें एक छोटा से स्क्रू से लेकर मेटल का बड़ा टुकड़ा और टायर शामिल होते हैं। जबकि हम अक्सर कई महत्वपूर्ण वाहन पार्ट्स की कार्यक्षमता की जांच करते हैं। लेकिन रेगुलर निरीक्षण के दौरान, हम कुछ बुनियादी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं। कारों के सबसे महत्वपूर्ण लेकिन सबसे ज्यादा अनदेखे कंपोनेंट्स में से एक टायर हैं। टायर किसी वाहन के पैरों की तरह होते हैं और सड़क की सतह और वाहन को जोड़ने वाला एकमात्र पार्ट होता है। खराब या खराब गुणवत्ता वाला टायर बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है। और यहां तक कि अन्य वाहनों और सवारों और पैदल चलने वालों के जीवन के लिए भी खतरा बन सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
Car Tyre - फोटो : For Reference Only
टायर की लाइफ मौसम, सड़क की स्थिति, ड्राइविंग की आदत जैसी कई चीजों के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। अगर आपको लगता है कि आपके टायर की कार्यक्षमता खराब है और उसे बदलने की जरूरत है। तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि एक नया टायर सेट खरीदते समय किन अहम बातों को ध्यान में रखना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
Car Tyre - फोटो : For Reference Only
सही साइज चुनें
वाहन के परफॉर्मेंस और सुरक्षा के लिए सही साइज का टायर लेना जरूरी है। आमतौर पर, टायर का साइज उसके साइडवॉल पर लिखा होता है। इसलिए, यदि आप टायरों का नया सेट खरीदने जा रहे हैं, तो जानकारी के लिए अपने वाहन के मौजूदा टायरों की जांच करें। वाहन के ओनर्स मैनुअल और कार डोर जैम पर भी टायर के साइज दर्ज रहते हैं। नए टायर खरीदने से पहले आप जानकारी के लिए उन्हें भी देख सकते हैं।

4 of 5
Car Tyre - फोटो : For Reference Only
मैन्युफेक्चरिंग की तारीख देखें
यहां तक कि अगर आप एक ऐसा टायर खरीद रहे हैं जो बिल्कुल नया दिखता है, तो भी उस पर छपी निर्माण की तारीख जरूर देखें। कार के टायर रबर से बने होते हैं जो समय के साथ खराब हो जाते हैं। खासकर भारतीय मौसम जैसी गर्म जलवायु में ये और भी तेजी से खराब होते हैं। इसलिए, टायर खरीदते समय मैन्युफेक्चरिंग की तारीख की जांच करना महत्वपूर्ण है। DOT से शुरू होने वाले लेटल सीक्वेंस (अक्षर अनुक्रम) को चेक करें जो उस सप्ताह और साल को बताता है जब टायर का निर्माण किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Car Tyre - फोटो : For Reference Only
बदलने का सही समय जानिए 
टायरों की रेगुलर चेकिंग वाहन के बुनियादी रखरखाव का एक हिस्सा है और यह बहुत महत्वपूर्ण भी है। गाड़ी निकालने से पहले उसके टायरों की गहराई को नियमित रूप से जांचें। साथ ही, टायरों की सतह पर असमान टूट-फूट की जांच करें। सुनिश्चित करें कि टायर निर्माता द्वारा सुझाए गए एयर प्रेशर के अनुसार पूरी तरह से फुले हुए हैं। यदि आप कोई असमान टूट-फूट या उथले चलन की गहराई देखते हैं। तो इसे एक तकनीशियन के पास ले जाने और जांचने की सलाह दी जाती है कि क्या इसे बदलने की जरूरत है। कुछ पैसे बचाने के लिए ऐसे छोटे संकेतों को नजरअंदाज करना परफॉर्मेंस और वाहन की सुरक्षा के मामले में आपको बहुत महंगा पड़ सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें