फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PUCC: इस राज्य में पहले देना होगा बकाया टैक्स और जुर्माना, फिर मिलेगा पीयूसी प्रमाणपत्र, जानें डिटेल्स

Mon, 16 Oct 2023 08:00 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
pollution check - फोटो : अमर उजाला
पश्चिम बंगाल सरकार ने उन कार और दोपहिया वाहन मालिकों के लिए नियम कड़े कर दिए हैं, जो अपने वाहनों के लिए प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) प्रमाणपत्र हासिल करना चाहते हैं। पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री स्नेहासिस चक्रवर्ती ने कहा है कि राज्य सरकार ने प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए राज्य के सभी वाहन मालिकों के लिए पीयूसी प्रमाणपत्र हासिल करने के नियम को सख्त कर दिया है। नया नियम 1 नवंबर 2023 से पूरे राज्य में लागू हो जाएगा।
विज्ञापन

2 of 4
pollution check - फोटो : अमर उजाला
वाहन मालिकों को पीयूसी प्रमाणपत्र हासिल करने से पहले सभी बकाया टैक्स और जुर्माने का भुगतान करना होगा। नए नियम के अनुसार, यदि टैक्स और जुर्माना नहीं चुकाया जाता है, तो उस वाहन को पीयूसी प्रमाणपत्र नहीं मिलेगा। इसके अलावा, राज्य सरकार ने अनिवार्य कर दिया है कि सभी वाहनों को पीयूसी प्रमाणपत्र हासिल करने के लिए रियल-टाइम टेलपाइप उत्सर्जन टेस्टिंग के लिए उत्सर्जन परीक्षण केंद्रों पर उपस्थित होना होगा। मंत्री ने कहा, पारदर्शी पीयूसी प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के साथ-साथ वाहन उत्सर्जन-संचालित पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रण में रखने के लिए ये कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन

3 of 4
pollution check - फोटो : Social Media
राज्य सरकार ने दावा किया है कि निजी और वाणिज्यिक सहित हजारों वाहन हैं, जिन्होंने यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण जारी किए गए जुर्माने का भुगतान नहीं किया है। नए नियम के अनुसार, इन वाहनों के मालिकों को पीयूसी प्रमाणपत्र हासिल करने से पहले बकाया जुर्माना भरना होगा।
विज्ञापन

4 of 4
pollution check - फोटो : अमर उजाला
ऐसे आरोप लगे हैं कि कई वाहन मालिक अपने वाहनों को उत्सर्जन परीक्षण केंद्रों पर ले जाए बिना ही पीयूसी प्रमाणपत्र हासिल कर लेते थे। इस तरह के भ्रष्टाचार की वजह से कई वाहन पर्यावरण में परमिटेड लिमिट से ज्यादा प्रदूषक उत्सर्जित करने के बावजूद सड़क पर दौड़ रहे हैं। साथ ही, सरकार को टैक्स के रूप में मिलने वाली बड़ी रकम का भी नुकसान हो रहा है। नए नियमों का मकसद ऐसे मुद्दों का समाधान करना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें