Volkswagen Passenger Cars India (फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया) ने देश भर में अपने मेगा डिलीवरी प्रोग्राम 'बिग बाय डिलीवरी' के रोलआउट का एलान किया। कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में भारत में 11.22 लाख रूपये की एक्स-शोरूम कीमत पर Volkswagen Virtus (फॉक्सवैगन वर्टस) सेडान लांच की। वाहन निर्माता ने घोषणा की है कि उसे एक 'अभूतपूर्व प्रतिक्रिया' मिली है जिसके कारण इस कार्यक्रम के जरिए पूरे भारत में फॉक्सवैगन वर्टस की 2,000 से अधिक यूनिट्स की डिलीवरी हुई है।
विज्ञापन
2 of 7
Volkswagen Virtus 2022
- फोटो : Volkswagen
रिकॉर्ड डिलीवरी
इसके साथ ही Volkswagen Virtus की डिलीवरी पूरे भारत, गुजरात और दिल्ली एनसीआर में ग्रुप लैंडमार्क के VW शोरूम में शुरू हो गई है। ग्रुप लैंडमार्क ने गुजरात और दिल्ली एनसीआर में सेडान की 165 यूनिट्स की डिलीवरी करके अपने शोरूम में वर्टस की खुदरा यात्रा की शुरुआत की।
वर्ष 2008 में पहले ग्रुप लैंडमार्क फॉक्सवैगन शोरूम की स्थापना के बाद अब तक 33 हजार से ज्यादा VW कारों की डिलीवरी कर चुका है जो एक उपलब्धि है। मेड-इन-इंडिया फॉक्सवैगन सेडान की शुरुआत इस साल के आरंभ में हुई थी। पिछले महीने से प्री-बुकिंग शुरू कर दी गई थी। फॉक्सवैगन की प्रसिद्ध जर्मन इंजीनियरिंग द्वारा प्रमाणित वर्टस MQB A0 IN प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसमें 95 प्रतिशत तक स्थानीय स्तर के हैं।
विज्ञापन
3 of 7
Volkswagen Virtus 2022
- फोटो : Volkswagen
भारत में नई फॉक्सवैगन वर्टस डिलीवरी की शुरुआत पर ग्रुप लैंडमार्क के अध्यक्ष और संस्थापक संजय ठक्कर ने कहा कि ग्रुप लैंडमार्क के व्यापक नेटवर्क और उत्कृष्ट अनुभवों के आश्वासन के साथ, नई फॉक्सवैगन सीडान पहले ही देश में तूफान ला रही है। ग्रुप लैंडमार्क 1998 से अपने ग्राहकों के लिए फर्स्ट क्लास सेवाएं और खरीदारी के अनुभव प्रदान कर रहा है और यह जारी रहेगा। देश भर में ग्रुप लैंडमार्क फॉक्सवैगन शोरूम नए जमाने के ग्राहकों की मांगों और अपेक्षाओं पर खरा उतरने में सफलता जारी रखेंगे।
ग्रुप लैंडमार्क की प्रबंध निदेशक गरिमा मिश्रा ने कहा कि फॉक्सवैगन वर्टस को डॉक्टरों, मिड से टॉप मैनेजमेंट अधिकारियों और कारोबारियों जैसे पेशेवरों के बीच जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। हमने सिर्फ एक दिन में इस सेडान की 165 यूनिट्स डिलीवर की है जिससे वर्टस की अपार क्षमता को दिखाता करता है।
4 of 7
Volkswagen Virtus 2022
- फोटो : Volkswagen
मिलता है ज्यादा स्पेस
नई 'बिग बाय डिजाइन' वॉक्सवैगन वर्टस यात्रियों को आराम और सुविधा की दुनिया प्रदान करती है। यह लंबाई में 4,561 मिमी माप वाली भारत में प्रीमियम मिड-साइज सेगमेंट में सबसे लंबी कार है। सेडान 521 लीटर पर सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ केबिन के साथ-साथ बूट स्पेस के साथ आती है।
विज्ञापन
5 of 7
Volkswagen Virtus 2022
- फोटो : Volkswagen
शानदार फीचर्स
वर्टस में आधुनिक प्रौद्योगिकी, मनोरंजन और कनेक्टिविटी सुविधाओं के साथ 20.32 सेमी डिजिटल कॉकपिट, 25.65 सेमी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी, इलेक्ट्रिक सनरूफ और इमर्सिव साउंड के साथ 8-स्पीकर सहित मानक के रूप में शामिल है। सुरक्षा के लिए, नई सेडान में 40 से ज्यादा एक्टिव और पेसिव सेफ्टी फीचर्स हैं, जिनमें 6 एयरबैग, रिवर्स कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), मल्टी कॉलिजन ब्रेक, हिल-होल्ड कंट्रोल, एलईडी डीआरएल के साथ इंटीग्रेटेड एलईडी हेडलैम्प, ISOFIX शामिल हैं।
विज्ञापन
6 of 7
Volkswagen Virtus 2022
- फोटो : Volkswagen
इंजन और गियरबॉक्स
नया वर्टस दो टर्बो चार्ज्ड पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। 1.5-लीटर TSI EVO इंजन जिसमें एक्टिव सिलेंडर मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (ACT) और 1.0-लीटर TSI इंजन है। 1.0-लीटर मोटर 115 PS (85 kW) का अधिकतम पावर आउटपुट और 178 Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। दूसरी ओर 1.5-लीटर मोटर 150 PS (110 kW) का पीक पावर आउटपुट और 250 Nm का पीक टॉर्क देता है। दोनों इंजन विकल्प मानक के रूप में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध हैं। अतिरिक्त ट्रांसमिशन विकल्पों में 1.0-लीटर इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर और 1.5-लीटर मोटर के साथ 7-स्पीड DSG ट्रांसमिशन विकल्प शामिल हैं।
नई वॉक्सवैगन वर्टस दो ट्रिम्स 1.0-लीटर टीएसआई इंजन के साथ डायनेमिक लाइन और 1.5-लीटर टीएसआई इंजन के साथ परफॉर्मेंस लाइन उपलब्ध है। ऑल-न्यू फॉक्सवैगन वर्टस के अलावा कंपनी के पोर्टफोलियो में फॉक्सवैगन Taigun एसयूवी भी शामिल है। सितंबर 2021 में लॉन्च होने के बाद से Taigun को भी बाजार से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। ग्रुप लैंडमार्क ने अब तक इस SUV की 1850 से ज्यादा यूनिट्स बेची हैं।