Volkswagen India (फॉक्सवैगन इंडिया) ने अपने Taigun (ताइगुन) मॉडल लाइनअप में फीचर्स अपग्रेड किए हैं। Taigun एसयूवी में अब टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और आइडल स्टार्ट/स्टॉप फीचर्स को स्टैंडर्ड तौर पर पेश किया है। फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया के ब्रांड निदेशक आशीष गुप्ता ने कहा कि ये प्रॉडक्टर एनहैंसमेंट ग्राहकों को पहले के मुकाबले बेहतर माइलेज और ड्राइविंग एक्सपीरियंस देने के साथ-साथ ज्यादा आराम देंगे। टीपीएमएस का फीचर पहले सिर्फ टॉपलाइन ट्रिम पर उपलब्ध था।
विज्ञापन
2 of 5
Volkswagen Taigun
- फोटो : Volkswagen
देगी ज्यादा माइलेज
अब Volkswagen Taigun 1.0-लीटर मैनुअल वैरिएंट में 19.20 किमी प्रति लीटर की बढ़ी हुई माइलेज और ऑटोमैटिक मॉडल में 17.23 किमी प्रति लीटर माइलेज देने का दावा करती है।
विज्ञापन
3 of 5
Volkswagen Taigun SUV
- फोटो : Volkswagen
कलर स्कीम
एसयूवी की परफॉर्मेंस लाइन को अब सिर्फ वाइल्ड चेरी रेड कलर स्कीम के साथ वाइल्ड चेरी रेड डेकोर इंसर्ट मिलता है। वहीं, अन्य एक्सटीरियर पेंट स्कीम को अब आर्मर ग्रे ग्लॉसी डेकोर इन्सर्ट के साथ पेश किया गया है। कंपनी देश भर में अपने 152 बिक्री टचप्वाइंट के जरिए फॉक्सवैगन टाइगुन की बिक्री कर रही है।
4 of 5
Volkswagen Taigun SUV
- फोटो : Volkswagen
कंपनी ने बढ़ाई कीमतें
इसके अलावा, जर्मन ऑटोमेकर ने वैरिएंट के आधार पर Taigun और Tiguan एसयूवी की कीमतों में 2.5 प्रतिशत से लेकर 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। नई कीमतें 2 मई 2022 से लागू कर दी गई हैं। कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे का कारण बढ़ती लागत को बताया जा रहा है।
फॉक्सवैगन का कहना है कि प्रमुख कच्चे माल की बढ़ती कीमतों और सेमिकंडक्टर की कमी सहित ऑटोमोटिव सप्लाई चेन में गंभीर व्यवधान के कारण बढ़ी हुई इनपुट लागत को आंशिक रूप से ऑफसेट करने के लिए कीमत बढ़ोतरी जरूरी हो गई। इससे पहले टाटा मोटर्स, टोयोटा, महिंद्रा, ह्यूंदै, किआ, वोल्वो जैसे कई वाहन निर्माताओं ने इसी तरह के कारणों का हवाला देते हुए अपनी कारों के लिए कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया था।