VinFast Showroom in Surat
- फोटो : VinFast
डीलर नेटवर्क और पार्टनरशिप
विनफास्ट भारत में 13 डीलर ग्रुप्स के साथ मिलकर 27 शहरों में 32 शोरूम खोल रही है। शुरुआत दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा, चेन्नई, बंगलूरू और हैदराबाद जैसे ईवी हब से होगी। इसके बाद कंपनी पुणे, अहमदाबाद, जयपुर, कोलकाता, कोच्चि, लखनऊ, चंडीगढ़ और गोवा जैसे शहरों तक नेटवर्क बढ़ाएगी।
कंपनी ने RoadGrid (रोडग्रिड), myTVS (मायटीवीएस) और Global Assure (ग्लोबल एश्योर) के साथ पार्टनरशिप की है। ताकि चार्जिंग नेटवर्क, AI-बेस्ड व्हीकल डायग्नोस्टिक्स और डिजिटल सर्विसेज का मजबूत इकोसिस्टम बनाया जा सके।
यह भी पढ़ें - Luxury Cars GST: जीएसटी सुधार का असर, मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू, जेएलआर और ऑडी जैसी लग्जरी कारें होंगी सस्ती