VinFast VF7 Electric SUV
- फोटो : VinFast
पूरे देश में फैलेगा डीलर नेटवर्क - 27 शहरों में 32 शोरूम
विनफास्ट ने भारत में अपने डीलर नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए 13 डीलर पार्टनर्स के साथ समझौता किया है। इसके तहत 27 शहरों में 32 डीलरशिप खोली जाएंगी।
पहले चरण में ये डीलरशिप बड़े महानगरों और उभरते ईवी केंद्र जैसे दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, चेन्नई, बंगलूरू, हैदराबाद, पुणे, जयपुर, अहमदाबाद, कोलकाता, कोचीन, भुवनेश्वर, त्रिवेंद्रम, चंडीगढ़, लखनऊ, कोयंबटूर, सूरत, कालीकट, विशाखापट्टनम, विजयवाड़ा, शिमला, आगरा, झांसी, ग्वालियर, वापी, वडोदरा और गोवा में शुरू होंगी।
यह भी पढ़ें - Two-Wheeler Ban: वियतनाम में हनोई के सेंट्रल एरिया में बंद होंगे पेट्रोल से चलने वाले टू-व्हीलर्स, जानें वजह