भारतीय वाहन बाजार में स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की मांग लगातार बढ़ी है। एसयूवी ने एंट्री लेवल हैचबैक सेगमेंट को भी पीछे छोड़ दिया है। यहां तक की पहली बार कार खरीदने वाले भी एसयूवी बॉडी टाइप वाली गाड़ी को प्राथमिकता देने लगे हैं। यहां हम आपको भारत में आने वाली उन एसयूवी के बारे में बता रहे हैं जिनकी कीमत 15 लाख रुपये से कम होगी।
विज्ञापन
2 of 10
Honda Elevate SUV
- फोटो : Honda
Honda Elevate
होंडा आखिरकार नई एलिवेट मिड-साइड की एसयूवी के साथ एसयूवी सेगमेंट में एंट्री करेगी। पांचवीं पीढ़ी के सिटी प्लेटफॉर्म पर आधारित, नई होंडा एलिवेट को ह्यूंदै क्रेटा, किआ सेल्टोस, एमजी एस्टोर, मारुति ग्रैंड विटारा और अन्य एसयूवी के खिलाफ उतारा जाएगा। यह नई 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, सिंगल-पेन सनरूफ और ADAS टेक्नोलॉजी के साथ आती है। एसयूवी में 1.5-लीटर 4-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 121 PS का पावर और 145 Nm का टॉर्क जेरनेट करता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और एक सीवीटी शामिल है।
विज्ञापन
3 of 10
New Tata Nexon
- फोटो : Social Media
नई Tata Nexon
Tata Motors (टाटा मोटर्स) त्योहारी सीजन के दौरान, संभवतः सितंबर से अक्तूबर के आसपास नई Nexon (नेक्सन) कॉम्पैक्ट एसयूवी पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। नए मॉडल को भारतीय सड़कों पर कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यह महत्वपूर्ण डिजाइन बदलावों और एक नए टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ एक बिल्कुल नए इंटीरियर के साथ आता है। नई टाटा नेक्सन की स्टाइलिंग न्यू कर्व एसयूवी कूप कॉन्सेप्ट से प्रेरित है। केबिन के अंदर, नई नेक्सन में वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ नई 10.25 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, ट्विन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल है। इसमें एक नया 1.2-लीटर 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 125 PS का पावर और 225 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। एसयूवी में डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की भी उम्मीद है।
4 of 10
Citroen C3 Aircross
- फोटो : For Reference Only
Citroen C3 Aircross
Citroen (सिट्रोएन) सितंबर 2023 तक भारत में लंबे समय से प्रतीक्षित C3 Aircross (सी3 एयरक्रॉस) एसयूवी लॉन्च करेगी। नया मॉडल एक ही वैरिएंट और 5-सीटर और 7-सीटर लेआउट में में उपलब्ध होगा। 7-सीटर वैरिएंट में तीसरी पंक्ति में रिमूवेबल सीटें होंगी। इसमें 1.2-लीटर 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 110 bhp का पावर और 190 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जिसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। दावा किया गया है कि यह 18.5 किमी प्रति लीटर की ARAI प्रमाणित माइलेज देती है।
विज्ञापन
5 of 10
Tata Punch EV Spied
- फोटो : Instagram/Photulogy
Tata Punch EV
टाटा मोटर्स इस वित्तीय वर्ष के आखिर से पहले पंच, हैरियर और कर्व एसयूवी कूपे के इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। पंच का इलेक्ट्रिक वर्जन इस साल के आखिर से पहले लॉन्च होने की उम्मीद है। यह सिग्मा प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जो मूल रूप से पंच हैचबैक का भारी संशोधित वर्जन है। इममें एक बार चार्ज करने पर लगभग 300 किमी की रेंज वाला 24 kWh बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है। पंच ईवी का मुकाबला Citroen eC3 जैसी कारों से होगा।
विज्ञापन
6 of 10
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
Toyota Urban Cruiser Taisor
टोयोटा नई सब-4-मीटर एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जो मारुति फ्रोंक्स क्रॉसओवर पर आधारित होगी। इसका नाम Urban Cruiser Taisor (अर्बन क्रूजर टैसर) होने की संभावना है, क्योंकि टोयोटा ने हाल ही में इस नाम को भारत में ट्रेडमार्क किया है। टोयोटा टैसर को निसान मैग्नाइट, रेनो काइगर और ह्यूंदै एक्सटर के खिलाफ उतारा जाएगा। इसे दो इंजन विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा - एक 1.2-लीटर डुअलजेट पेट्रोल और एक 1.0-लीटर बूस्टरजेट टर्बो पेट्रोल। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा।
विज्ञापन
7 of 10
Hyundai Creta
- फोटो : For Reference Only
नई Hyundai Creta
ह्यूंदै 2024 की पहली छमाही में महत्वपूर्ण रूप से अपडेटेड क्रेटा एसयूवी लॉन्च करेगी। नया मॉडल कई इंडिया-स्पेसिफिक बदलावों के साथ बिल्कुल नए फ्रंट और रियर स्टाइल के साथ आएगा। केबिन को बिल्कुल नया डैशबोर्ड लेआउट मिलेगा और इसमें वरना सेडान के समान समानताएं होंगी। यह ADAS टेक्नोलॉजी और नए 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ भी आएगा। इसे 3 इंजन विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा - एक 115 bhp, 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, दूसरा 116 bhp, 1.5-लीटर टर्बो डीजल और तीसरा 160 bhp, 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन।
8 of 10
Kia Sonet Facelift
- फोटो : Kia India
Kia Sonet Facelift
कोरियाई वाहन निर्माता अगले साल की शुरुआत में देश में नई सोनेट फेसलिफ्ट पेश करेगी। नए मॉडल में नए सेल्टोस के अनुरूप डिजाइन बदलाव मिलेंगे। केबिन में भी अहम बदलाव होने की उम्मीद है। कथित तौर पर इसमें 7 फीचर्स के साथ सेगमेंट-फर्स्ट ADAS टेक्नोलॉजी मिलने की खबर है। इसमें 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो डीजल सहित मौजूदा इंजन विकल्प बरकरार रहेंगे।
9 of 10
Mahindra XUV300
- फोटो : Mahindra
Mahindra XUV300 Facelift
महिंद्रा XUV300 कॉम्पैक्ट एसयूवी के अपडेटेड वर्जन पर काम कर रही है, जिसे 2024 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। नए मॉडल में डिजाइन में बदलाव और एक महत्वपूर्ण रूप से अपडेटेड इंटीरियर मिलेगा। इसमें नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और नया डैशबोर्ड लेआउट मिलने की संभावना है। एसयूवी में पैनोरमिक सनरूफ भी मिलेगा। इसे समान 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा।
Tata Curvv
टाटा मोटर्स 2024 की पहली छमाही में नई कर्व एसयूवी कूपे लॉन्च करेगी। नए मॉडल को इंटरनल कंब्शन इंजन (ICE) के साथ-साथ इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ पेश किया जाएगा। यह सिग्मा आर्किटेक्चर पर आधारित है और इस श्रेणी में ह्यूंदै क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा और अन्य कारों के मुकाबले स्थित होगी। इलेक्ट्रिक वर्जन में लगभग 40-50kWh का बैटरी पैक मिलने की संभावना है और एक बार चार्ज करने पर 400 किमी से ज्यादा की रेंज का दावा किया गया है। ICE वर्जन में 1.2-लीटर या 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलेगा।