फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Volkswagen: ओणम के मौके पर फॉक्सवैगन ने केरल में एक ही दिन में 150 कारों की डिलीवरी की, जानें डिटेल्स

Sat, 19 Aug 2023 07:03 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Volkswagen delivers 150 cars in a single day in Kerala on the occasion of Onam - फोटो : Volkswagen
Volkswagen India (फॉक्सवैगन इंडिया) ने ओणम के पहले दिन चिंगम 1 को केरल में एक ही दिन में 150 कारों की डिलीवरी की, यह दिन मलयालम कैलेंडर में नए साल का प्रतीक है। वाहन निर्माता ने ग्राहकों को Virtus (वर्टस), Taigun (ताइगुन) और Tiguan (टिगुआन) मॉडल डिलीवर किए। इसके साथ-साथ अपने दास वेल्टऑटो (डीडब्ल्यूए) यूज्ड कार बिजनेस के तहत अतिरिक्त 50 प्री-ओन्ड कारों की भी डिलीवरी की। 
 
विज्ञापन

2 of 4
Volkswagen also delivered an additional 50 pre-owned cars to customers under its Das WeltAuto (DWA) used car business - फोटो : Volkswagen
चिंगम 1 का मौका केरल में ग्राहकों के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक है और कई वाहन निर्माता छूट, ऑफर सहित और बहुत से विशेष पहल शुरू कर रहे हैं। 2022 में अपनी नई मॉडल रेंज के आने के बाद से फॉक्सवैगन की बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है और कंपनी इस त्योहारी सीजन को भी बिक्री के उच्च स्तर पर खत्म करने की उम्मीद कर रही है।
विज्ञापन

3 of 4
Volkswagen Tiguan - फोटो : Volkswagen
कंपनी की अन्य खबरों में, फॉक्सवैगन इंडिया ने हाल ही में टिगुआन एसयूवी की कीमत में 47,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। Volkswagen Tiguan की कीमत अब 35.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) है। दूसरी ओर, वर्टस ब्रांड की एंट्री-लेवल पेशकश है और इसकी कीमत 11.48 लाख रुपये से शुरू होती है। जबकि ताइगुन कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमत 11.62 लाख रुपये से शुरू होती है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम, भारत हैं।
विज्ञापन

4 of 4
Volkswagen Virtus - फोटो : Volkswagen
फॉक्सवैगन इंडिया ने 6 नए टचप्वाइंट के साथ गुजरात में रिटेल बिक्री में अपनी मौजूदगी के विस्तार का भी एलान किया। नई डीलरशिप अहमदाबाद, वडोदरा, गांधीनगर, आनंद, भरूच और बारडोली में स्थित हैं। डीलर नेटवर्क की ताकत अब राज्य भर में 15 बिक्री और आठ सर्विस सुविधाओं तक पहुंच गई है। फॉक्सवैगन के कुल नेटवर्क में 135 सुविधाओं में 183 बिक्री और 131 सर्विस आउटलेट शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें