फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Upcoming Cars List 2022: मारुति की ये पांच गाड़ियां मचाएंगी धमाल, इस 5-दरवाजों वाली कार है बेसब्री से इंतजार

Sat, 04 Dec 2021 02:51 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Upcoming Maruti Suzuki Cars in India 2022: मारुति देश में अपनी 5-डोर एसयूवी जिमनी ला रही है। मारुति की इस गाड़ी का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में मारुति के डीलर्स की कॉन्फ्रेंस में कंपनी की तरफ से इसका लॉन्चिंग प्लान साझा किया गया। जिमनी को 2020 के ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था। जिमनी के मुकाबला 5-डोर थार और गुरखा एसयूवी से होगा...
विज्ञापन
Auto Expo 2020 Maruti Futuro E Concept - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
Upcoming Maruti Suzuki Cars in India 2022: देश की नंबर वन वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki भारतीय बाजार में धूम मचाने की तैयारी कर रही है। कंपनी लगातार अपने प्रोडक्ट्स को अपडेट करने के साथ कुछ नए मॉडल्स पर भी काम कर रही है। हाल ही में कंपनी ने नेक्स्ट जेनरेशन सेलेरियो को लॉन्च किया था, वहीं कपंनी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में भी अपना दबदबा बनाने की तैयारियों में जुटी हुई है। खबरें हैं कि अगले साल तक कंपनी अपने प्रोडक्ट लाइनअप को पूरी तरह से अपडेट कर देगी। कंपनी की कोशिश है कि आज की जरूरतों और प्रतिद्वंद्वी कारों में आ रहे फीचर्स को देखते हुए मौजूदा गाड़ियों को अपडेट किया जाए। आइए जानते हैं मारुति सुजुकी की पांच गाड़ियों के बारे में, जो जल्द ही भारतीय बाजार में धूम मचाएंगी...
विज्ञापन

2 of 6
Suzuki Jimny 5 Door - फोटो : For Reference Only

Maruti Suzuki Jimny 5-door

अब ये कन्फर्म हो चुका है कि मारुति देश में अपनी 5-डोर एसयूवी जिमनी ला रही है। मारुति की इस गाड़ी का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में मारुति के डीलर्स की कॉन्फ्रेंस में कंपनी की तरफ से इसका लॉन्चिंग प्लान साझा किया गया। जिमनी को 2020 के ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था। जिमनी के मुकाबला 5-डोर थार और गुरखा एसयूवी से होगा। इसमें 12V SHVS माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ 1.5 लीटर K15B पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो कंपनी से पहले से विटारा ब्रेजा, अर्टिगा, सियाज और एस-क्रॉस में इस्तेमाल कर रही है। यह इंजन 102 बीएचपी की पावर और 138 एनएम का टॉर्क देता है। यह एसयूवी 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर के साथ आएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि मारुति इसमें 4X4 ड्राइवट्रेन का फीचर भी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 6
2022 Maruti Suzuki Vitara Brezza - फोटो : Extreme Media

Maruti Vitara Brezza

नई मारुति ब्रेजा को लेकर काफी चर्चा है। उसकी स्पाई फोटोग्राफ्स भी लीक हो गई हैं। नई ब्रेजा में कई शानदार फीचर मिलने वाले हैं। वहीं इसमें सनरूफ के साथ कनेक्टिंग टेक्नोलॉजी का फीचर मिलेगा। इसका डिजाइन भी पहले के मुकाबले थोड़ा अलग होगी। इसके अलावा इसमें बडा इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग, पैडल शिफ्टर्स और नई हाइब्रिड टेक्नोलॉजी समेत कई लेटेस्ट फीचर मिलेंगे। नई ब्रेजा में रे4-सिलंडर 1.5 लीटर K15B पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो 103 बीएचपी की पावर और 138 एनएम का टॉर्क देगा। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर विकल्प के साथ पेश किया जा सकता है। 

4 of 6
Maruti Suzuki Baleno Facelift 2022 - फोटो : Team-bhp

Maruti Suzuki Baleno Facelift

मारुति सुजुकी देश में जल्द ही नई बलेनो लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में इस प्रीमियम हैचबैक कार की स्पाई इमेज लीक हुई थीं। नई हैचबैक में एक्सटीरियर स्टाइलिंग देखने को मिलेगी। 2022 बलेनो का वर्ल्ड प्रीमियर अगले साल के लिए तय किया गया है। 2022 बलेनो में एल-शेप्ड रैपअराउंड हेडलैंप मिलेंगे, जो एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप और प्रोजेक्टर सेट-अप के साथ आएंगे। कार का हुड क्लैमशेल डिजाइन के साथ आएगा। 2022 बलेनो में नया डिजाइन किया गया डैशबोर्ड मिलेगा, जिसमें एसी वेंट अब वी-आकार के पैटर्न में हॉरिजोंटल स्टाइल में मिलेंगे। इसमें एक फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन सेंटर में दी गई है, जो 7.0-इंच स्मार्टप्ले स्टूडियो सिस्टम से बहुत बड़ी दिखती है, जो 8.0-इंच या इससे बड़ी हो सकती है। इसके अलावा इसमें अपग्रेडेड इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करेगा। नई बलेनो में नए स्टाइल का स्टीयरिंग व्हील, नए क्लाइमेट कंट्रोल स्विच, और आई20 की तरह फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिल सकता है।

नई बलेनो में मौजूदा दोनों 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन ही दिए जा सकते हैं। इसका 1.2 लीटर वीवीटी इंजन 82 bhp की पावर और 113 एनएम का टॉर्क देता है। जबकि दूसरा डुअल जेट इंजन 12V माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ 90hp की पावर पैदा करता है। उम्मीद है कि नए मॉडल में भी यही इंजन दिए जा सकते हैं। ट्रांसमिशन में इसमें 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी का विकल्प दिया जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
Suzuki Alto New Generation - फोटो : Instagram

Maruti Suzuki Alto

हाल ही में नई ऑल्टो को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था। नई ऑल्टो मौजूदा मॉडल की तुलना में लंबी, चौड़ी और लंबी होगी, जिससे मारुति सुजुकी को केबिन के अंदर ज्यादा जगह बनाने में मदद मिलेगी। नई ऑल्टो में बड़ी फ्रंट ग्रिल के साथ नए डिजाइन का बंपर मिलेगा। फ्रंट ग्रिल हेक्सागोनल डिजाइन की होंगी और उनमें लगे हेडलैंप्स इसे अग्रेसिव लुक देंगे। वहीं इसमें रीडिजाइन रिअर बंपर के साथ नया टेलगेट मिलेगा। बाकी की डिटेल्स आने वाले हफ्तों में धीरे-धीरे पता लगेंगी। नई ऑल्टो को सुजुकी के नए लाइटवेट HEARTECT प्लेटफॉर्म पर डिजाइन और विकसित किया जाएगा, जो नई वैगनआर, एस-प्रेसो और आने वाली सेलेरियो में भी इस्तेमाल किया जाता है। नया मॉडल मौजूदा कार की तुलना में हल्का होगा, जिससे इसकी एफिशिएंसी में सुधार होगा। देखने वाली बात यह होगी कि नई ऑल्टो में मौजूदा 800cc, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा या अपग्रेड किया जाएगा। संभव है कि कंपनी नई ऑल्टो में 1.0-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी शामिल कर सकती है, जो पहले ऑल्टो K10 में पेश किया गया था। नई ऑल्टो में सीएनजी का भी विकल्प मिलेगा। 
विज्ञापन

6 of 6
Suzuki S-Cross 2022 - फोटो : Suzuki

Maruti Suzuki S-Cross

सुजुकी ने हाल ही में 2022 Suzuki S-Cross को यूरोपीय बाजार में पेश किया है। कंपनी ने नई एस-क्रॉस में कई जबरदस्त बदलाव किए हैं। नई एस-क्रॉस में ALLGRIP SELECT फीचर दिया है, जो 4-व्हील ड्राइव के लिए लगाया गया है। इसके जरिए यूजर अपनी पसंद का ड्राइव मोड चुन सकते हैं। नई 2022 सुजुकी एस-क्रॉस का फ्रंट लुक पूरी तरह से बदल गया है। इसमें नए बंपर के साथ पियानो-ब्लैक ग्रिल, नए ट्रिपल-बीम हेडलैंप और नए डिजाइन किए गए फॉग लैंप असेंबली मिलती है। साइड प्रोफाइल में ब्लैक बॉडी क्लैडिंग, स्क्वैरिश व्हील आर्चेस के साथ 17-इंच अलॉय व्हील, क्रोमेड विंडो लाइन और बॉडी-कलर डोर हैंडल मिलते हैं। रिअर बंपर में थोड़ा बदलाव किया गया है और नए डिजाइन किए गए एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं।  नई एस-क्रॉस एसयूवी में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 7.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हीटेड फ्रंट सीट्स, कीलेस एंट्री, पैनोरमिक सनरूफ, लेदर सीट अपहोल्स्ट्री और पार्किंग सपोर्ट के लिए एक 360 डिग्री पार्किंग कैमरा मिलता है।

नई Suzuki S-Cross में 48-वोल्ट SHVS माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ 1.4-लीटर DITC इंजन मिलता है, जो 129 PS की पावर और 235 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इसमें लगी इलेक्ट्रिक मोटर 13.59 PS का पावर और 50 Nm का टार्क जेनरेट कर सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next