जापानी कार निर्माता Honda (होंडा) खास तौर से भारतीय बाजारों के लिए एक एसयूवी बना रही है। कार निर्माता ने पहले कहा था कि वह इस साल भारतीय ग्राहकों के लिए नई एसयूवी पेश कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी प्लान में थोड़े बदलाव की घोषणा की है। इस एसयूवी के अब अगले साल सड़कों पर उतरने की उम्मीद है। होंडा ने गुरुवार को Honda City e:HEV Hybrid (होंडा सिटी ई: एचईवी हाइब्रिड) सेडान को पेश करने के बाद यह घोषणा की है।
विज्ञापन
2 of 7
Honda City Hybrid 2022
- फोटो : Honda
Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) के सीईओ और अध्यक्ष, ताकुया त्सुमुरा ने समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ एक इंटरव्यू के दौरान कहा, "हम बाजार की रफ्तार (एसयूवी की ओर) देख रहे हैं। यह एक वैश्विक घटना है इसलिए हम निश्चित रूप से इस पर ध्यान दे रहे हैं। वैश्विक स्तर पर, हमारी इस सेगमेंट में मौजूदगी है और हम विचार कर रहे हैं कि भारत के लिए सबसे अच्छा क्या है। हम एक एसयूवी मॉडल की योजना बना रहे हैं और इसे अगले साल पेश करने की योजना बना रहे हैं।"
विज्ञापन
3 of 7
2020 Honda WR-V
- फोटो : Honda
त्सुमुरा ने कहा कि होंडा जल्द ही एसयूवी सेगमेंट की ओर अपना ध्यान केंद्रित करेगी जो इस समय भारत में सबसे लोकप्रिय सेगमेंट में से एक है। होंडा ने भारतीय बाजारों में CR-V (सीआर-वी), BR-V (बीआर-वी) और WR-V (डब्ल्यूआर-वी) जैसी एसयूवी पेश की थी। CR-V और BR-V को काफी लंबे समय पहले बंद कर दिया गया, जबकि WR-V की बिक्री जारी है लेकिन वब अभी तक अपने कुछ प्रतिद्वंद्वियों के रूप में उतनी बिक्री नहीं कर पाई है।
4 of 7
Honda HR-V RS Launched in Indonesia
- फोटो : Honda
होंडा ने कोई इशारा नहीं दिया है कि भारत के लिए तैयार की जा रही एसयूवी कैसी होगी। ऐसी अटकलें हैं कि नई एसयूवी कार निर्माता के लोकप्रिय वैश्विक मॉडल HR-V (एचआर-वी) पर आधारित हो सकती है। कार निर्माता ने हाल ही में वैश्विक बाजारों के लिए एसयूवी का पूरी तरह से हाइब्रिड वर्जन पेश किया है। ग्रीन मोबिलिटी पर होंडा के फोकस और हाइब्रिड कारों के लिए जोर को देखते हुए, भारत में एचआर-वी के लॉन्च से अभी इंकार नहीं किया जा सकता है। क्या भारतीय बाजारों के लिए कई एसयूवी मॉडल पर विचार किया जा रहा है, इस सवाल के जवाब में त्सुमुरा ने कहा, "हम अभी इसका खुलासा नहीं कर सकते हैं, लेकिन निश्चित रूप से हम हमेशा भविष्य के मॉडल के बारे में सोचते हैं... यह देखते हुए कि क्या करने की जरूरत है।"
विज्ञापन
5 of 7
New honda city 2020
- फोटो : File Photo
होंडा की मौजूदा में सिटी मिड-साइज मॉडल और अमेज सब-कॉम्पैक्ट सेडान के साथ सेडान सेगमेंट में मजबूत उपस्थिति है। त्सुमुरा ने कहा, "सिटी के साथ हमारा एक लंबा इतिहास रहा है। यह लगभग 25 वर्षों से है और कुल 8.5 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई है। मेरा मानना है कि सिटी ब्रांड काफी मजबूत है और हमें अच्छी बिक्री मिल रही है। हमारा मानना है कि सिटी और अमेज मजबूत ब्रांड हैं। और हम उनके साथ जारी रखना चाहते हैं। हम एसयूवी लॉन्च करेंगे और लाइनअप को जोड़ना जारी रखेंगे।"
विज्ञापन
6 of 7
2021 Honda Amaze Facelift
- फोटो : Honda Cars India
होंडा इस समय में चल रहे वैश्विक चिप संकट के मुद्दे से जूझ रही है। त्सुमारा ने कहा, "हम अभी भी पार्ट्स की कमी के मुद्दों से जूझ रहे हैं ... चीन में कोविड और रूस-यूक्रेन की स्थिति के कारण... इसलिए स्थिति बहुत स्पष्ट नहीं है... हम पहले और दूसरे स्तर के आपूर्तिकर्ताओं पर नजर रख सकते हैं लेकिन इसके तहत वहाँ कई स्तर हैं और वे प्रभावित हो सकती हैं।"
होंडा ने दो साल पहले ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में अपना प्लांट बंद कर दिया था। यह इस समय राजस्थान में टपुकारा प्लांट में अपनी सभी कारों की मैन्युफेक्चरिंग करती है। त्सुमारा ने कहा कि कार निर्माता भारत को निर्यात के लिए एक प्रमुख आधार बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।