फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर भी रहेगा गाड़ियों के लिए गुलजार, अगले महीने लॉन्च होने जा रही हैं ये शानदार कारें

Wed, 28 Oct 2020 02:58 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Auto Expo 2020 Great Wall Motors F7 - फोटो : अमर उजाला (सांकेतिक)
नवरात्र और दशहरा के दौरान कार कंपनियों ने तकरीबन दो लाख गाड़ियों की बिक्री की है। पिछले कुछ महीनों से मंदी से जूझ रहे ऑटो सेक्टर के लिए ये अच्छी खबर है। वहीं कार कंपनियां भी आगे के लिए अपनी कमर कस रही हैं। अक्तूबर में कई गाड़ियां लॉन्च हुईं, तो नवंबर भी कुछ ऐसा ही रहने वाला है। नवंबर में ह्यूंदै अपनी बहुप्रतीक्षित तीसरी पीढ़ी की कार आई20 ने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा और भी गाड़ियां लॉन्च होंगी, डालते हैं उन पर एक नजर...
विज्ञापन

2 of 7
2020 Hyundai i20 - फोटो : Amar Ujala

Hyundai i20

ह्यूंदै की तीसरी पीढ़ी की ये प्रीमियम हैचबैक कार आई20 को पांच नवंबर में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। तीसरी पीढ़ी की आई20 की कंपनी ने बुकिंग भी शुरू कर दी है। मात्र 21 हजार रुपये दे कर बुक कर सकते हैं। कंपनी ने नई कार का टीजर भी जारी कर दिया है। नई आई20 को बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। वहीं यह कार अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा फीचर वाली कार होगी।
 
विज्ञापन

3 of 7
Nissan Magnite SUV - फोटो : Nissan

Nissan Magnite

सब-कॉम्पैक्ट सेगमेंट में इस गाडी की लॉन्चिंग का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। कंपनी ने इसे ग्लोबली पेश कर तो कर दिया है, लेकिन अभी तक लॉन्चिंग नहीं की है। कंपनी इसे 14 नवंबर को लॉन्च करेगी। मैग्नाइट को काफी स्टाइलिश बनाया गया है साथ ही इसमें कई नए फीचर भी शामिल किए गए हैं। माना जा रहा है कि इस सेगमेंट में कड़ी चुनौती को देखते हुए  कंपनी इसे बेहद किफायती कीमतों में लॉन्च करेगी।

4 of 7
Auto Expo Force Gurkha - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

फोर्स गुरखा BS6

काफी वक्त से फोर्स गुरखा के बीएस6 वर्जन का इंतजार था। उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी इसे नवंबर में लॉन्च कर देगी। कई बार टेस्टिंग के दौरान इसकी इसकी तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। कंपनी ने नई गुरखा को इस साल ऑटो एक्सपो में भी शोकेस किया था। वहीं ये भी खबरें हैं कि कंपनी ने नई गुरखा को डीलरों को भेजना भी शुरू कर दिया है। कंपनी ने इसे नए प्लेटफॉर्म पर लॉन्च करने के साथ इसके डिजाइन में भी बदलाव किया है। माना जा रहा है कि नई गुरखा पिछले महीने लॉन्च हुई महिंद्रा थार के लिए कड़ी चुनौती पेश करेगी।
विज्ञापन

5 of 7
Isuzu D-Max V-Cross - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

Isuzu D-Max V-Cross                             

नई-जेनरेशन वाली Isuzu D-Max V-Cross के टीजर को हाल ही में पेश किया गया था। भारत में लॉन्च होने वाली BS6 Isuzu D-Max V-Cross पिछले साल थाईलैंड में लॉन्च हुई नए जेनरेशन मॉडल की तरह होगी। थाईलैंड स्पेसिफिकेशन वाली गाड़ी में 3.0-लीटर का टर्बो-डीजल इंजन दिया गया है, जो 188 bhp की मैक्सिमम पावर और 450 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
 
विज्ञापन

6 of 7
Mercedes-AMG GLC 43 Coupe - फोटो : Mercedes

Mercedes-AMG GLC 43 Coupe

इस महीने की शुरुआत में मर्सिडीज ने एलान किया था कि वह कुछ मर्सिडीज-एएमजी को भारत में बनाएगी। नई Mercedes-AMG GLC 43 Coupe पहली एएमजी कार होगी, जिसे भारत में ही बनाया जाएगा। माना जा रहा है कि भारत में बनने की वजह से इसकी कीमत कम हो सकती है। GLC 43 Coupe के फेसलिफ्ट वर्जन को 2019 में लॉन्च किया गया था। लेकिन इसे भारत में नहीं उतारा गया। लेकिन इसे 3 नवंबर को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं इसकी कीमत 80 लाख रुपये तक रखी जा सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Audi S5 Sportback - फोटो : Audi

Audi S5 Sportback

ऑडी भी भारत में अपने पोर्टफोलियो को विस्तार देने में जुटी हुई है। कंपनी नवबंर में नई Audi S5 Sportback को भारत में लॉन्च करेगी। बीएस6 मानक लागू होने के बाद यह कंपनी की पहली लॉन्चिंग होगी। इस सेडान कार में 3.0 लीटर का TFSI इंजन लगा होगा, जो 349 बीएचपी की पावर और 500 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें