2020 Hyundai VERNA Sedan
- फोटो : Hyundai
ह्यूंदै वरना
- कीमतः 9.3 लाख से 15.10 लाख रुपये तक।
- गियरबॉक्स ऑप्शंस- 4
- इंजन ऑप्शन- 3
ह्यूंदै वेन्यू की तरह वरना चार गियरबॉक्स विकल्पों के साथ आती है। इस सेडान कार में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, सीवीटी, 6-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर, 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दोनों इंजन 1.5 लीटर पेट्रोल और डीजल के साथ आता है। जबकि सीवीटी और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ आता है। वहीं 7-स्पीड डीसीटी केवल 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आता है।
- 1.5 लीटर पेट्रोल इंजनः 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन/सीवीटी
- 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजनः 7-स्पीड डीसीटी
- 1.5 लीटर डीजल इंजन- 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन/6-स्पीड ऑटोमैटिक