फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Highway: गडकरी ने सात एनएच परियोजनाओं का किया शिलान्यास, एमपी-यूपी-राजस्थान के बीच संपर्क होगा बेहतर

Fri, 16 Sep 2022 01:00 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Nitin Gadkari - फोटो : Twitter/@Nitin_Gadkari
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश राज्य में सात राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है और दावा किया है कि इनसे अंतरराज्यीय सड़क परिवहन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा और इनकी वजह से मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के बीच संपर्क में भी बड़ा सुधार होगा। 
विज्ञापन

2 of 5
Nitin Gadkari - फोटो : Twitter/@Nitin_Gadkari
इन परियोजनाओं की कुल लंबाई 220 किलोमीटर से थोड़ी ज्यादा है और लागत का अनुमान लगभग 1,128 करोड़ रुपये है। गडकरी ने इन सड़क परियोजनाओं से कई अपेक्षित फायदों पर रोशनी डाली और देश भर में बेहतर राजमार्गों की जरूरत पर जोर दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
Nitin Gadkari - फोटो : Twitter/@Nitin_Gadkari
उन्होंने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, "इन परियोजनाओं से ईंधन बचाने की मुहिम को बल मिलेगा। देश भर में बिजली के ट्रांसफार्मर, मसाले, चंदेरी सिल्क और आदिवासी कला को ले जाने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार का सृजन होगा, जिससे चंबल क्षेत्र का विकास होगा और राज्य समृद्ध होगा।" 

4 of 5
Nitin Gadkari - फोटो : Twitter/@Nitin_Gadkari
सांची स्तूप, चंदेरी और शिवपुरी को भोपाल और ग्वालियर जैसे राज्य के प्रमुख शहरों के करीब लाने की उम्मीद से पर्यटन को वास्तव में बढ़ावा मिल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेशनल हाईवे - फोटो : For Reference Only
हाईवे का निर्माण रफ्तार पकड़ रहा है, हालांकि कोविड-19 महामारी ने 2020 में एक महत्वपूर्ण समय तक इस पर ब्रेक लगा दिया था। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2011 में, हाईवे निर्माण की रफ्तार लगभग 37 किलोमीटर प्रति दिन थी, लेकिन इस वित्तीय वर्ष के पहले चार महीनों में यह हर दिन 20.43 किमी तक आ गई। यह उम्मीद की जाती है कि मानसून के मौसम के खत्म होने के साथ, यह आंकड़ा एक बार फिर से बढ़ सकता है और आने वाले महीनों में प्रति दिन लगभग 30 किलोमीटर की दूरी तक पहुंच सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें