Delhi Traffic
- फोटो : PTI
गडकरी का 'फ्लैश बस' वाला समाधान
हालांकि आलोचना के साथ-साथ गडकरी ने समाधान भी पेश किया। उन्होंने बताया कि नागपुर में एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत 'फ्लैश बस' शुरू की जा रही है। यह एक हाईटेक इलेक्ट्रिक बस है जो सिर्फ आधे मिनट की चार्जिंग में 40 किलोमीटर तक चल सकती है। इसमें 135 लग्जरी सीटें, टीवी और यहां तक कि एयर होस्टेस जैसी सुविधाएं होंगी। यह तकनीक सीमेन्स और हितैची की मदद से विकसित की जा रही है।
इस प्रोजेक्ट का पहला टेंडर अप्रैल के आखिर तक जारी किया जाएगा और अगर यह सफल रहा, तो इसे पूरे देश में लागू किया जा सकता है। इन बसों के किराए भी डीज़ल बसों से 30% सस्ते होंगे।
यह भी पढ़ें - Auto Components: 2030 तक भारत की ऑटो पार्ट्स इंडस्ट्री 145 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगी, नीति आयोग का अनुमान