फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car AC Gas: क्या आपकी कार की एसी ठंडी हवा नहीं दे रही? जानिए कौन सी गैस है इसके लिए सही

Tue, 15 Apr 2025 05:52 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई बार ऐसा होता है कि एसी हवा तो देता है, मगर वह ठंडी नहीं होती। इसकी एक बड़ी वजह एसी सिस्टम में गैस की कमी हो सकती है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कार की एसी में कौन सी गैस भरवानी चाहिए और किस बात का ध्यान रखना जरूरी है?
विज्ञापन
1 of 7
Car AC Tips - फोटो : Freepik

जब कार के अंदर बैठते ही ऐसा महसूस होने लगे कि आप किसी ओवन में आ गए हैं, तो तय मानिए कि एसी (एयरकंडीशनर) का हाल देखना जरूरी हो गया है। गर्मियों का मौसम आते ही कार एसी की अहमियत बढ़ जाती है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि एसी हवा तो देता है, मगर वह ठंडी नहीं होती। इसकी एक बड़ी वजह एसी सिस्टम में गैस की कमी हो सकती है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कार की एसी में कौन सी गैस भरवानी चाहिए और किस बात का ध्यान रखना जरूरी है?

यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: मुंबई-गोवा हाईवे जून तक हो जाएगा पूरा, नितिन गडकरी का एलान- 15 दिनों में नई टोल नीति भी

विज्ञापन

2 of 7
Car AC Tips - फोटो : Amar Ujala
एसी गैस के टाइप को समझना जरूरी क्यों है
क्या आप जानते हैं कि हर कार में एक जैसी एसी गैस नहीं डाली जाती। जब बात आती है कार की एयर कंडीशनिंग की, तो उसमें इस्तेमाल होने वाली एसी गैस (रेफ्रिजरेंट) का सही होना बेहद जरूरी होता है। यह न सिर्फ आपकी कार की कूलिंग पर असर डालता है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी मायने रखता है। आइए थोड़ा और करीब से समझते हैं कि ये गैसें एक-दूसरे से कितनी अलग हैं और क्यों सही गैस चुनना आपकी कार के लिए जरूरी है।

यह भी पढ़ें - Traffic Violations: ट्रैफिक चालान के लिए अब 10 सेकंड तक का वीडियो होगा रिकॉर्ड, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन
विज्ञापन

3 of 7
Car AC Tips - फोटो : Freepik
कुछ कारों में R134a गैस इस्तेमाल होती है, तो कुछ नई कारों में R1234yf नाम की गैस डाली जाती है। अगर आपको पता हो कि आपकी कार में कौन सी गैस चाहिए, तो न सिर्फ आपका समय बचेगा बल्कि पैसे की भी बचत होगी। इस लेख में हम आपको आसान भाषा में बता रहे हैं कि आपकी कार के लिए कौन सी गैस सही है, ताकि आपकी ड्राइव हमेशा ठंडी और आरामदायक बनी रहे।

यह भी पढ़ें - Pollution Challan: दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, ग्रैप लागू होने के दौरान 31,000 से ज्यादा गाड़ियों का कटा चालान

4 of 7
Car AC Tips - फोटो : Freepik
R134a: सबसे आम और भरोसेमंद गैस
अधिकतर कारों में इस्तेमाल होने वाली एसी गैस का नाम R134a (टेट्रोफ्लोरोइथेन) है। यह गैस न सिर्फ असरदार कूलिंग देती है, बल्कि तुलनात्मक रूप से पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित मानी जाती है। 1990 के दशक के बाद से R134a को पुराने जमाने की R12 गैस की जगह इस्तेमाल किया जाने लगा, क्योंकि R12 में मौजूद क्लोरोफ्लोरोकार्बन (सीएफसी) ओजोन परत को नुकसान पहुंचाता था।

यह भी पढ़ें - Auto Components: 2030 तक भारत की ऑटो पार्ट्स इंडस्ट्री 145 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगी, नीति आयोग का अनुमान
विज्ञापन

5 of 7
Car AC Tips - फोटो : Citroen
नई कारों में आ रही है R1234yf गैस
हाल के वर्षों में कुछ नई मॉडल्स की कारों में R1234yf नाम की गैस इस्तेमाल हो रही है, जो पर्यावरण के और भी ज्यादा अनुकूल मानी जाती है। हालांकि यह थोड़ी महंगी जरूर है, लेकिन इसका ग्लोबल वॉर्मिंग पोटेंशियल (जीडब्ल्यूपी) R134a से कहीं कम है। आने वाले समय में भारत सहित कई देशों में इस गैस का इस्तेमाल अनिवार्य किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Delhi EV Policy 2.0: एक लाख रुपये से कम कीमत वाले टॉप इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, जानें कितनी है रेंज
विज्ञापन

6 of 7
Car AC Tips - फोटो : Freepik
गैस भरवाने से पहले ध्यान रखें ये बातें
कार की एसी में गैस भरवाने से पहले यह जरूर जांचें कि आखिरी गैस की कमी क्यों हुई। कई बार लीकेज के कारण गैस धीरे-धीरे खत्म हो जाती है। ऐसे में बिना लीकेज ठीक किए गैस भरवाना कुछ समय की राहत तो देगा, लेकिन समस्या फिर से लौट आएगी। इसलिए किसी अनुभवी मैकेनिक से पूरी एसी सर्विस करवाना बेहतर रहेगा।

यह भी पढ़ें - EV Policy: दिल्ली की नई ईवी नीति 2.0 का लक्ष्य 2027 तक 95% इलेक्ट्रिक वाहन, 20,000 नौकरियां पैदा होने की संभावना
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Car AC Tips - फोटो : Freepik
लोकल गैस से बचें, ब्रांडेड गैस ही भरवाएं
मार्केट में कई बार सस्ती, लोकल गैस भी भर दी जाती है जो कार की कूलिंग सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए हमेशा किसी भरोसेमंद सर्विस सेंटर या अधिकृत वर्कशॉप से ही ब्रांडेड एसी गैस भरवाएं।

यह भी पढ़ें - Volkswagen Tiguan R-Line: भारत में लॉन्च हुई नई फॉक्सवैगन टिगुआन आर-लाइन एसयूवी, जानें कीमत और फीचर्स 

यह भी पढ़ें - VIP Number: '007' को लेकर ऐसी दीवानगी! केरल के कारोबारी ने लेम्बोर्गिनी के लिए 46 लाख रुपये में खरीदी ये नंबर प्लेट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें