फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MINI Countryman SE All4: मिनी कंट्रीमैन एसई ऑल4 इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Fri, 07 Nov 2025 06:08 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

BMW Group India (बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया) ने भारतीय बाजार में नई MINI Countryman SE All4 (मिनी कंट्रीमैन एसई ऑल4) इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च की है। नई MINI Countryman SE All4 उन ग्राहकों के लिए है जो लक्जरी और इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन चाहते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
MINI Countryman SE All4 2025 - फोटो : BMW
BMW Group India (बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया) ने भारतीय बाजार में नई MINI Countryman SE All4 (मिनी कंट्रीमैन एसई ऑल4) इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च की है। इसकी कीमत करीब 67 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह कार कंप्लीट बिल्ट यूनिट (CBU) के तौर पर भारत में लाई गई है। और आज से सभी MINI डीलरशिप पर बुकिंग के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने कहा है कि इसकी डिलीवरी भी तुरंत शुरू होगी।

यह भी पढ़ें - Car Theft: हाई-टेक चोरों ने जाहिर की इन मॉडर्न कारों की कमजोंरियां, इस आसान तरीके से मिनटों में करते कार चोरी 

यह भी पढ़ें - Diesel Cars Fuel Efficiency: क्यों डीजल कारें पेट्रोल वाहनों से ज्यादा माइलेज देती हैं, जानें क्या है खासियत
विज्ञापन

2 of 4
MINI Countryman SE All4 2025 - फोटो : BMW
इलेक्ट्रिक पावर और दमदार परफॉर्मेंस
नई MINI Countryman SE All4 में 313 hp की पावर और 494 Nm का टॉर्क देने वाला ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है। यह 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 5.6 सेकंड में पकड़ती है और इसकी टॉप स्पीड 180 किमी प्रति घंटा है। कार में 66.45 kWh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। जो एक बार चार्ज में करीब 440 किमी तक की रेंज देती है।

चार्जिंग टाइम
  • 130 kW DC फास्ट चार्जर: 10-80 प्रतिशत सिर्फ 29 मिनट में
  • 22 kW AC चार्जर: 0-100 प्रतिशत लगभग 3 घंटे 45 मिनट में

यह भी पढ़ें - EV: तमिलनाडु में ईवी को कैसे मिले रफ्तार? उद्योग ने सरकार से रोड टैक्स छूट बढ़ाने की मांग की 

यह भी पढ़ें - NHAI: एनएचएआई की नई योजना, इस हाईवे पर ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, टोल प्लाजा पर अब नहीं लगेंगी कतारें
विज्ञापन

3 of 4
MINI Countryman SE All4 2025 - फोटो : BMW
डिजाइन और फीचर्स
यह MINI अब पहले से ज्यादा स्टाइलिश और दमदार दिखती है। इसका डिजाइन मॉडर्न और मिनिमलिस्ट है। जिसमें 17 इंच के अलॉय व्हील, LED हेडलाइट्स, और जॉन कूपर वर्क्स (JCW) ट्रिम का स्पोर्टी टच दिया गया है। यह कार दो रंगों लीजेंड ग्रे और मिडनाइट ब्लैक में उपलब्ध है। दोनों कलर ऑप्शन में ब्लैक रूफ और मिरर कैप्स हैं।

अंदर से, यह MINI पहले से ज्यादा प्रीमियम दिखती है। इसमें 240 mm का गोल OLED डिस्प्ले, हर्मन कार्डन साउंड सिस्टम, पैनोरमिक ग्लास रूफ, वायरलेस चार्जिंग, नेविगेशन, और वॉइस असिस्टेंट, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें - Zelio E-Mobility: जेलियो ईवा सीरीज में तीन नए सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स

यह भी पढ़ें - Ducati: नई Multistrada V4 Pikes Peak एडवेंचर स्पोर्ट्स टूअर बाइक भारत में लॉन्च, जानें कीमत और दमदार फीचर्स
विज्ञापन

4 of 4
MINI Countryman SE All4 2025 - फोटो : BMW
इंटीरियर और टेक्नोलॉजी
  1. केबिन को पूरी तरह से लेदर-फ्री और रीसाइकिल्ड फैब्रिक से तैयार किया गया है। 
  2. इसमें MINI ऑपरेटिंग सिस्टम 9 दिया गया है, जिससे सभी फीचर्स को टच या वॉइस से कंट्रोल किया जा सकता है। 
  3. नई डिजिटल की प्लस टेक्नोलॉजी से आपका स्मार्टफोन ही कार की चाबी बन जाता है।
  4. साथ ही, 360° कैमरा, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, और पार्किंग असिस्ट जैसी सुरक्षा फीचर्स भी दी गई हैं।

यह भी पढ़ें - Toyota Recall: टोयोटा की बड़ी रिकॉल मुहिम, अमेरिका में 10 लाख से ज्यादा गाड़ियां वापस बुलाई जाएंगी, जानें कौन से मॉडल हैं प्रभावित 

वारंटी और सर्विस
कंपनी 8 साल या 1.6 लाख किलोमीटर तक बैटरी वारंटी और 2 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर कार वारंटी दे रही है। साथ ही, 24x7 रोडसाइड असिस्टेंस और बीएमडब्ल्यू फाइनेंशियल सर्विस की फ्लेक्सिबल फाइनेंस स्कीमें भी मौजूद हैं।

नई MINI Countryman SE All4 उन ग्राहकों के लिए है जो लक्जरी और इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन चाहते हैं। यह न सिर्फ एक स्पोर्टी ड्राइविंग एक्सपीरियंस देती है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी बेहतर विकल्प साबित होती है। 

यह भी पढ़ें - Lok Adalat: लंबित ट्रैफिक चालान निपटाने का मौका, दिल्ली में इस दिन लग रहा है लोक अदालत, जानें पूरी डिटेल्स 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें