फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TVS Electric Scooter: टीवीएस ला रही है दमदार लुक वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जारी किया टीजर

Mon, 07 Aug 2023 03:43 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
TVS Creon Electric Scooter - फोटो : For Reference Only
TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) इस महीने के आखिर में एक नया उत्पाद पेश करने की तैयारी कर रही है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह एक नया इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर हो सकता है जो टीवीएस के Creon (क्रेओन) इलेक्ट्रिक स्कूटर कॉन्सेप्ट पर आधारित हो सकता है जिसे पहली बार 2018 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था। होसुर स्थित बाइक निर्माता ने हाल ही में इंटरनेट पर अपने आगामी मॉडल का का टीजर जारी किया है।
विज्ञापन

2 of 5
TVS Creon electric scooter - फोटो : TVS
लुक और डिजाइन
टीजर 23 अगस्त 2023 को दुबई में एक मीडिया कार्यक्रम में दोपहिया वाहन की शुरुआत से कुछ हफ्ते पहले आया है। टीजर से स्कूटर के बारे में कई जानकारी मिलती है। यह एप्रन, हेडलाइट और इंडिकेटर्स के साथ-साथ स्कूटर के फ्रंट फेसिया के डिजाइन की एक झलक देता है। टीजर में वर्टिकल हेडलाइट यूनिट की एक धुंधली झलक दिखाई गई है जो कुछ हद तक क्रेओन ई-स्कूटर कॉन्सेप्ट के जैसा लगता है।

विज्ञापन

3 of 5
TVS Creon Electric Scooter - फोटो : For Reference Only
Creon है या Entorq
पहले पेश किए गए क्रेओन ई-स्कूटर कॉन्सेप्ट में ट्विन-स्पर बीम फ्रेम के साथ एक बहुत ही स्पोर्टी डिजाइन लैंग्वेज थी। प्रोटोटाइप को 11.76kW इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया था। कंपनी का दावा था कि इस मोटर के साथ यह ई-स्कूटर महज 5.1 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचा सकता है।

4 of 5
TVS Electric Scooter - फोटो : For Reference Only
हाल की रिपोर्टों से पता चलता है कि आगामी इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS Ntorq 125 (टीवीएस एनटॉर्क 125) का पूरी तरह से इलेक्ट्रिक अवतार हो सकता है और इसका नाम शायद Entorq रखा जा सकता है। इसके iQube लाइनअप में टॉप पर रहने की संभावना है। जहां iQube एक ज्यादा पारंपरिक दिखने वाला स्कूटर है, वहीं आगामी बैटरी से चलने वाला दोपहिया वाहन ज्यादा क्रांतिकारी दिखने वाला मॉडल लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
TVS Creon electric scooter - फोटो : For Reference Only
मुकाबला
यह iQube की तुलना में हाई परफॉर्मेंस भी देगा। जिससे यह अपने सेगमेंट में Ather 450X, Ola S1 Pro और Hero Vida V1 जैसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटरों को टक्कर देगा। आगामी उत्पाद के बारे में ज्यादा जानकारी तभी मिल सकती है जब यह पूरी तरह से सामने आ जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें