फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Motors EV: इलेक्ट्रिक वाहन की बढ़ती मांग से टाटा मोटर्स उत्साहित, बना सकती है अलग बिक्री इंफ्रास्ट्रक्चर

Mon, 07 Aug 2023 02:00 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Tata Tiago EV - फोटो : Tata Motors
घरेलू वाहन निर्माता Tata Motors (टाटा मोटर्स) अपने इलेक्ट्रिक मॉडलों की बढ़ती मांग को देखते हुए देश भर में, खासतौर पर टियर II और टियर III शहरों में अपने बिक्री आउटलेट्स क संख्या का विस्तार करना चाह रही है। वह आगे चलकर अपने ईवी पोर्टफोलियो के लिए अलग बिक्री बुनियादी ढांचे और सर्विस सेंटर पर विचार कर रही है। पहली तिमाही में कंपनी ने करीब 19,000 इलेक्ट्रिक वाहन यूनिट्स बेचीं।
विज्ञापन

2 of 4
टाटा टियागो ईवी - फोटो : Tata Motors
कंपनी के यात्री वाहन प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा का कहना है कि ईवी अपनाने की संख्या देश के टॉप 20 शहरों से आगे बढ़ रही है। उन्होंने इसका श्रेय टियागो ईवी के लॉन्च को दिया, जिससे माइक्रो मार्केट के लिहाज से बदलाव आया है। उन्होंने कहा, "अब यह ट्रेंड देश के अन्य हिस्सों की ओर बढ़ रहा है... यह एक अच्छा संकेत है कि यहां से ईवी की बिक्री कैसे बढ़ेगी।"
 
विज्ञापन

3 of 4
Tata Tigor EV - फोटो : Tata Motors
चंद्रा ने कहा कि टियागो ईवी की 49 प्रतिशत से ज्यादा बिक्री अब टॉप 20 शहरों के अलावा अन्य शहरों से हो रही है। उन्होंने कहा, "और आगे बढ़ते हुए, हम आईसीई के साथ-साथ ईवी शोरूम को भी अलग करना चाहते हैं, जब भी हम कुछ शहरों में बिक्री देखते हैं, जो एक निश्चित स्तर तक जाते हैं जहां अलग चैनल प्रैक्टिकल हो जाता है।"
विज्ञापन

4 of 4
For Reference Only - फोटो : Social Media
उन्होंने कहा कि टियागो ईवी के लिए उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना और बैटरी सेल की कीमतों में कमी ईवी सेगमेंट की ओवलऑल बढ़ोतरी में एक भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा,  "सेल की कीमतें उस स्तर पर वापस आ रही हैं जहां यह पहली छमाही में थी और इसका प्रभाव इस तिमाही से ही महसूस होना शुरू हो जाना चाहिए... पीएलआई मार्जिन में एक बड़ा इजाफा होने जा रहा है, और हमें विश्वास है कि हम इसका पालन कर रहे हैं। पात्रता के लिए सभी आवश्यकताएं मंत्रालय (भारी उद्योग) द्वारा निर्धारित की गई हैं।''
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें