TVS मोटर ने भारत में अपनी पॉपुलर स्पोर्ट्स बाइक अपाचे RR310 को नए फैंटम ब्लैक कलर और स्लिपर क्लच टेक्नोलॉजी के साथ लांच कर दिया है। इस मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और विकेट कीपर महेंद्र सिंह धोनी भी मौजूद रहे। एम एस धोनी पिछले 12 सालों से TVS मोटर के ब्रांड एम्बेसडर हैं। दिल्ली में नई अपाचे RR310 की एक्स-शो रूम कीमत 2.27 लाख रुपये रखी है। आइये जानते हैं स्लिपर क्लच टेक्नोलॉजी किस तरह काम करेगी इस बाइक में...