Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) ने शुक्रवार को आखिरकार अपनी अपकमिंग मिड-साइज एसयूवी Urban Cruiser Hyryder (अर्बन क्रूजर हायराइडर) को पेश कर दिया।
Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) ने आखिरकार अपनी अपकमिंग मिड-साइज एसयूवी Urban Cruiser Hyryder (अर्बन क्रूजर हायराइडर) को पेश कर दिया है। खास बात यह है कि Hyryder तो एक सेल्फ चार्जिंग स्ट्रांग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ पेश किया गया है। मॉडल के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग 25,000 रुपये की टोकन राशि पर शुरू कर दी गई है। हालांकि यह एसयूवी बाजार में अगस्त या सितंबर 2022 में लॉन्च होगी।
मारुति और टोयोटा ने मिलकर तैयार किया
इन मॉडल को कंपनी के कर्नाटक में बिदादी प्लांट में बनाया जाएगा। यह ग्लैंजा और अर्बन क्रूजर के बाद टोयोटा-सुजुकी साझेदारी के तहत अगले मॉडल के रूप में आई है, जो मारुति सुजुकी बलेनो और मारुति सुजुकी ब्रेजा के संबंधित रीबैज वर्जन हैं। दिलचस्प बात यह है कि Hyryder मारुति विटारा के साथ अपने प्लेटफॉर्म, डिजाइन एलिमेंट्स, फीचर्स और इंजन को साझा करेगी। दोनों मॉडलों को सुजुकी और टोयोटा ने अपने जॉइन्ट वेंचर के तहत मिलकर विकसित किया है।
विज्ञापन
2 of 5
Toyota Urban Cruiser Hyryder 2022
- फोटो : Toyota
सेल्फ चार्जिंग स्ट्रांग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक पावरट्रेन
2022 Toyota Urbain Cruiser Hyryder एक सेल्फ चार्जिंग स्ट्रांग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक पावरट्रेन से लैस होगा। इसके साथ ही कंपनी की ग्लोबल सेल्फ-चार्जिंग टेक्नोलॉजी की भारत में मास मार्केट सेगमेंट में एंट्री हो गई है। Urabn Cruiser Hyryder में उपलब्ध एक अन्य पावरट्रेन ऑप्शन Neo Drive है। एसयूवी में टोयोटा हाइब्रिड सिस्टम (THS) और ई-ड्राइव ट्रांसमिशन के साथ मारुति सुजुकी से ली गई 1.5-लीटर के-सीरीज माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आता है। यह 103 bhp का पावर और 137 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन का कंबाइंड पावर आउटपुट 85kW है। इस मोटर को 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।
माइलेज
यह एसयूवी 177.6 V लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ आती है जो 25 किमी तक की फुल-इलेक्ट्रिक रेंज देता है। टोयोटा के मुताबिक, एसयूवी 24-25 किमी प्रति लीटर की कुल माइलेज देती है।
विज्ञापन
3 of 5
Toyota Urban Cruiser Hyryder 2022
- फोटो : Toyota
लुक और डिजाइन
Urban Cruiser Hyryder को अपकमिंग Urban Cruiser facelift (अर्बन क्रूजर फेसलिफ्ट) के ऊपर पोजिशन किया जाएगा। लुक और डिजाइन की बात करें तो एसयूवी में स्प्लिट हेडलैंप सेटअप है जो हाल के दिनों में काफी लोकप्रिय हो गया है। इसमें दोनों तरफ स्लीक एलईडी डीआरएल के साथ एक पतली ग्रिल है, जबकि फुल-एलईडी हेडलैंप नीचे की ओर दिए गए हैं। पीछे की तरफ, Hyryder में पतले C-आकार के टेल लैम्प्स हैं जिनके बीच में Toyota का लोगो लगा है।
4 of 5
Toyota Urban Cruiser Hyryder 2022
- फोटो : Toyota
इंटीरियर और फीचर्स
Toyota Hyryder में लेदर रैप्ड डैशबोर्ड के साथ डुअल-टोन इंटीरियर मिलता है। यह ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कनेक्टेड कार टेक के साथ हेड-अप डिस्प्ले जैसी फीचर्स से लैस है। Hyryder में मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स में 6 एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ESP, हिल-होल्ड असिस्ट और हिल डिसेंट कंट्रोल शामिल हैं।