Toyota Kirloskar मोटर्स भारतीय बाजार के लिए RAV4 कॉम्पैक्ट एसयूवी लाने की तैयारी कर रहा है। वहीं टोयोटा ने हाल ही में कम मांग के कारण Corolla Altis को अपनी आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया है। जबकि कंपनी RAV4 पर तेजी से काम कर रही है। बता दें कि 1994 के बाद से 26 वर्षों में टोयोटा RAV4 दुनिया की सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी में से एक है। RAV4 ने दुनियाभर में 10 मिलियन से अधिक बिक्री करके एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इनमें 336,000 की बिक्री अकेले ऑस्ट्रेलिया में की है। जानिए क्या हैं इस कार के फीचर्स।
विज्ञापन
2 of 5
corolla altis
बता दें कि यह ब्रांड भारतीय बाजार में कोरोला एल्टिस की औसतन 500 इकाइयां बेचता है। यही कारण है कि गाड़ी की कम मांग के चलते कपनी इसे नए बीएस 6 में अपग्रेड नहीं कर रही है। कंपनी इसके बजाय भारतीय बाजार में RAV4 लाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
3 of 5
RAV4
- फोटो : Social Media
टोयोटा RAV4 एक M20A-FKS 2.0-लीटर इन-लाइन फोर-सिलेंडर डायरेक्ट-इंजेक्शन पेट्रोल इंजन है जो कि 173 एचपी की पावर और 208 एनएम का टार्क जेनरेट करता है। यह 6-स्पीड मैनुअल और डायरेक्ट शिफ्ट सीवीटी है। वहीं RAV4, A25A-FXS 2.5-लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन के साथ भी आता है। जो कि 218 एचपी पावर और 221 एएम का टार्क जेनरेट करता है।
4 of 5
RAV4
- फोटो : Social Media
RAV4 टोयोटा न्यू जनरेशन आर्किटेक्चर (TNGA) प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इसकी लंबाई 4,600 एमएम, चौड़ाई 1,855 एमएम और 2,690 एमएम व्हीलबेस के साथ 1,685 एमएम की ऊंचाई है। RAV4, 195 एमएम ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ भी आती है। जो कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ऑल-व्हील ड्राइवट्रेन में उपलब्ध है।
टोयोटा RAV4 के बाहरी हिस्से में क्रोम ट्रीटमेंट, अपडाउन्ड हैडलैंप्स क्रोम ट्रीटमेंट, हैडलैंप्स, बोनट पर उभरी हुई लकीरें, स्किड प्लेट वाला एक बड़ा एयर डैम, स्क्वॉड-ऑफ व्हील आर्च, बड़े अलॉय व्हील, क्रोम विंडो सिल्स, रैपराउंड टेललैंप्स, रियर स्किड प्लेट, टेलगेट इंटीग्रेटेड स्पॉयलर आदि से लैस है।
कार के साइज, इंजन और पैकेज को देखते हुए टोयोटा RAV4 का मुकाबला Honda CR-V, Skoda Kodiaq, Volkswagen Tiguan, Jeep Compass, Nissan X-Trail और Citroen 5 Aircross से होगा। वहीं Honda CR-V इसके सबसे निकटतम प्रतिद्वंद्वियों में से एक है। हालांकि भारतीय बाजार में RAV4 SUV खरीदने की योजना के बारे में टोयोटा ने फिलहाल कोई बयान नहीं दिया है।