Toyota Camry Hybrid Launched in India: Toyota Kirloskar Motor (TKM) (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) ने बुधवार को नई Camry Hybrid (कैमरी हाइब्रिड) पेश करने का एलान किया। इसकी डिजाइन में ताजगी लाने वाले बदलाव किए गए हैं ताकि इंटेलीजेंट और सहज अनुभूति वाले सेडान की पावर, लग्जरी, स्टाइल और भव्यता को बढ़ाया जा सके।
बुकिंग शुरू
नई टोयोटा कैमरी हाइब्रिड की बुकिंग शुरू हो गई है। इस कार को खरीदने के इच्छुक ग्राहक इसे कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन वाहन बुक कर सकते हैं। इसके साथ ही टोयोटा डीलरशिप पर जा कर भी इसकी बुकिंग की जा सकती है।
कंपनी की उम्मीदें
नई कैमरी हाइब्रिड पेश किए जाने के बारे में बताते हुए टीकेएम के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स एंड स्ट्रैटेजिक मार्केटिंग, अतुल सूद ने कहा, "कैमरी हाइब्रिड पावर और लग्जरी का एक अद्भुत मेल है जिसे हमारे ग्राहकों को आरामदायक ड्राइविंग एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। साथ ही, इसे हरित और निरंतर जारी रहने वाले भविष्य के लिए डिजाइन किया गया है क्योंकि सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड तकनीक अनुकरणीय गतिशील प्रदर्शन, त्वरण और कम उत्सर्जन का एक अनूठा मेल प्रदान करती है। इन वर्षों में, इसने हजारों ग्राहकों को अपना प्रिय बना लिया है और हमें विश्वास है कि न्यू कैमरी हाइब्रिड अपने सावधानीपूर्वक सोचे-समझे डिजाइन और शानदार विशेषताओं के साथ और भी लोगों को आकर्षित करेगा। 2013 में अपनी शुरुआत के बाद से, कैमरी हाइब्रिड भारतीय बाजार में अच्छी तरह से स्थापित है और कार्बन न्यूट्रल वातावरण की दिशा में टोयोटा के अटूट प्रयासों का सबूत है।"
विज्ञापन
2 of 6
Toyota Camry Hybrid
- फोटो : Toyota
लुक और डिजाइन
कार के एक्सटीरियर की बात करें तो, एक नई डिजाइन फ्रंट बंपर, ग्रिल और अलॉय व्हील कैमरी हाइब्रिड के बोल्ड और एलिगेंट लुक को और बेहतर बनाते हैं। इंटीरियर में ग्राहकों की बढ़ती पसंद के अनुरूप डिजाइन में बदलाव देखने को मिलता है, जिसमें फ्लोटिंग किस्म का बड़ा 9-इंच वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम है जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले को सपोर्ट करता है और सुंदरता के लिहाज से डिजाइन किए गए इंस्ट्रूमेंट पैनल को और निखारता है।
कलर ऑप्शन
इसके अलावा, लोकप्रिय सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड इलेक्ट्रीक सेडान अब प्लैटिनम व्हाइट पर्ल, सिल्वर मेटैलिक, ग्रेफाइट मेटैलिक, रेड माइका, एटीट्यूड ब्लैक और बर्निंग ब्लैक के मौजूदा रंगों के अलावा मेटल स्ट्रीम मेटैलिक के एक नए एक्सटीरियर कलर में भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
3 of 6
Toyota Camry Hybrid
- फोटो : Toyota
इंजन पावर और माइलेज
नई Toyota Camry Hybrid कार में एक 2.5-लीटर, 4-सिलेंडर गैसोलीन हाइब्रिड डायनेमिक फोर्स इंजन मिलता है, जो एक पावरफुल मोटर जेनरेटर के साथ मिलकर 160kW [218PS] का कंबाइन्ड आउटपुट देता है। इसमें तीन ड्राइविंग मोड्स - स्पोर्ट, इको और नॉर्मल मिलते हैं। स्पोर्ट मोड में डायनैमिक फोर्स इंजन नॉन-लीनियर थ्रॉटल कंट्रोल द्वारा एक्सीलरेशन रिस्पॉन्स को बेहतर बनाता है। अध्ययनों से पता चला है कि मजबूत हाइब्रिड वाहन इलेक्ट्रिक मोड पर 60 प्रतिशत तक चलने में सक्षम हैं जिससे बहुत ज्यादा माइलेज मिलता है।
TNGA पर आधारित
टोयोटा न्यू ग्लोबल आर्किटेक्चर (टीएनजीए) पर आधारित है जिससे कार बॉडी की उच्च कठोरता, अभूतपूर्व आराम, और फन-टू-ड्राइव खासियतें मिलती हैं और यह बेहतर स्थिरता और बेहतर हैंडलिंग के साथ स्पोर्टी और ज्यादा जगह देता है।
4 of 6
Toyota Camry Hybrid
- फोटो : Toyota
इंटीरियर
ड्राइविंग मोड बदलने की सेडान की क्षमता आगे की वेंटीलेटेड सीट्स और पैडल्स से सीक्वेंशियल शिफ्ट के साथ वाहन चलाने को वास्तव में एक रोमांचक अनुभव बनाती है। इसके केबिन में ड्राइवर सीट को 10 तरह से एडजस्ट किया जा सकता है, ओआरवीएम और मेमोरी फंक्शन के साथ टिल्ट-टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग कॉलम, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर और हेड-अप डिस्प्ले जैसी उन्नत सुविधाओं की एक श्रृंखला है, जिसमें सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास मानव मशीन इंटरफेस का इंटीरियर डिजाइन के साथ सहज सम्मिश्रण है।
विज्ञापन
5 of 6
Toyota Camry Hybrid
- फोटो : Toyota
फीचर्स
इसके अलावा, रीक्लाइनर के साथ आरामदायक पीछे की सीटें, इसके आर्म रेस्ट पर रखे गए पावर असिस्टेड रीयर सनशेड, कैपेसिटिव टच पैनल पर ऑडियो और एसी कंट्रोल, एक शानदार अनुभव प्रदान करते हैं। तीन-जोन वाला एक व्यक्तिगत एयर कंडीशनिंग ताजा नैनोय पॉजिटिव आयन जारी करता है जो केबिन के दुर्गंध को दूर करने के साथ ही त्वचा और बालों को मॉयस्चराइज करता है। ड्राइव को रोशन करने के लिए, रिट्रैक्टेबल सनशेड के साथ एक टिल्ट और स्लाइड मून रूफ और एक फ्रंट पावर टिल्ट है।
सुरक्षा फीचर्स
नई कैमरी हाइब्रिड सभी यात्रियों के लिए एक्टिव और निष्क्रिय अत्याधुनिक सेफ्टी सिस्टम की पेशकश करती है। इनमें अपनी श्रेणी के सर्वश्रेष्ठ 9 एसआरएस एयरबैग, बैक गाइड मॉनिटर के साथ पार्किंग असिस्ट, क्लीयरेंस और बैक सोनार, व्हीकल स्टैबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, ब्रेक होल्ड फंक्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल हैं।
कितनी है कीमत
नई कैमरी हाइब्रिड 41,70,000 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर देश भर में उपलब्ध है। कीमत पूरे देश में समान हैं।
वारंटी
नई कैमरी की हाइब्रिड बैटरी 8 साल या 1,60,000 किलोमीटर (जो भी पहले हो) की वारंटी के साथ आती है।