फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toyota Hyryder: लॉन्चिंग से पहले आया नया वीडियो, सेगमेंट में AWD देने वाली पहली कार, मिलेंगे रियर डिस्क ब्रेक

Wed, 29 Jun 2022 03:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टोयोटा-सुजुकी साझेदारी के पास आखिरकार एक नया विकसित उत्पाद होगा, जिसे देश में टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइरायडर के नाम से जाना जाएगा। Toyota Hyryder का ग्लोबल डेब्यू 1 जुलाई को होने वाला है और यह कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स और टेक्नोलॉजी के साथ आएगी। 
विज्ञापन
1 of 5
Toyota Hyryder Urban Cruiser Teaser - फोटो : Toyota
Toyota India (टोयोटा इंडिया) इस समय भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी की दो कारों को नए नाम और बैजिंग के साथ बेच रही है। ये हैं बलेनो पर आधारित ग्लैंजा हैचबैक कार और विटारा ब्रेजा पर आधारित अर्बन क्रूजर एसयूवी। टोयोटा-सुजुकी साझेदारी के पास आखिरकार एक नया विकसित उत्पाद होगा, जिसे देश में टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइरायडर के नाम से जाना जाएगा। Toyota Hyryder का ग्लोबल डेब्यू 1 जुलाई को होने वाला है और यह कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स और टेक्नोलॉजी के साथ आएगी। 
विज्ञापन

2 of 5
Maruti Toyota Mid-Size SUV Spied - फोटो : For Reference Only
Hyryder होगा AWD ऑटोमैटिक
टोयोटा ने पहले ही एलान कर दिया है कि नई Hyryder को माइल्ड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन के साथ पेश किया जाएगा। इसे दो पेट्रोल इंजनों के साथ पेश किया जाएगा - मारुति से लिए गए 1.5-लीटर K15C डुअलजेट माइल्ड हाइब्रिड तकनीक के साथ और टोयोटा के 1.5-लीटर पेट्रोल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक के साथ। मारुति वाला इंजन इस समय Brezza, XL6, Ertiga और Ciaz में इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 103 bhp का पावर और 137 Nm का टार्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक शामिल होंगे।

जबकि टोयोटा का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड यूनिट एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन होगा। यह इंजन कथित तौर पर लगभग 116 PS का पावर जेनरेट करने के लिए है और इसे एक ई-सीवीटी यूनिट से जोड़ा जाएगा। माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम FWD और AWD सिस्टम के साथ आएगा, जबकि स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड यूनिट सेल्फ-चार्जिंग और FWD (फ्रंट-व्हील ड्राइव) सिस्टम के साथ आएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Maruti Toyota Mid-Size SUV Spied - फोटो : For Reference Only
पहली बार दिया गया यह फीचर
कंपनी द्वारा जारी किए गए लेटेस्ट टीजर में नई Hyryder को ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम का इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया है। यह Hyryder के AWD वर्जन के रियर डिस्क ब्रेक भी दिखाता है। यह AWD सेटअप की पेशकश करने वाली अपनी सेगमेंट की एकमात्र एसयूवी होगी। 

4 of 5
Toyota SUV - फोटो : For Reference Only
लुक और डिजाइन
नई Hyryder सुजुकी के ग्लोबल-सी प्लेटफॉर्म पर आधारित है जो विदेशी बाजारों में बिकने वाली विटारा, मारुति ब्रेजा और एस-क्रॉस में भी इस्तेमाल की गई है। यह एसयूवी RAV4 से प्रेरित फ्रंट डिजाइन के साथ आती है, जिसमें स्पोर्टी ब्लैक पैटर्न के साथ एक नया ग्रिल और LED DRL के साथ LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स हैं। फ्रंट ग्रिल के ऊपर स्प्लिट क्रोम बार के साथ ग्लॉसी ब्लैक क्लैडिंग है। अन्य डिजाइन हाइलाइट्स में ब्लैक ओआरवीएम, बॉडी-कलर्ड डोर हैंडल, एक स्पोर्टी रियर स्पॉलियर और स्लीक एलईडी टेललैंप शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Toyota Hyryder Urban Cruiser Teaser - फोटो : Toyota
इंटीरियर और फीचर्स
टोयोटा ने नई एसयूवी के कई टीजर जारी किए हैं जो इसके एक्सटीरियर लुक और इंटीरियर के बारे में कई डिटेल्स का खुलासा करते हैं। केबिन के अंदर, एसयूवी में सिल्वर एक्सेंट के साथ सॉफ्ट ब्राउन और ब्लैक लेदर में डुअल-टोन डैशबोर्ड और एक फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और कनेक्टेड कार टेक होगा। एसयूवी में क्रूज कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, पावर्ड ड्राइवर सीट, हेडअप डिस्प्ले (एचयूडी), वायरलेस फोन चार्जिंग, ऑटोमैटिक एसी, 6 एयरबैग, ईएसपी, ट्रैक्शन कंट्रोल और कई हाई-एंड फीचर्स होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें