Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) आने वाले हफ्तों में अपनी प्रीमियम हैचबैक Glanza (ग्लैंजा) का CNG वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि भारतीय बाजार में इसके आने से पहले इसके स्पेसिफिकेशन और वैरिएंट की जानकारी इंटरनेट पर लीक हो चुकी है। लीक हुए दस्तावेज के मुताबिक, Toyota Glanza CNG को तीन वैरिएंट्स - S, G और V में पेश किया जाएगा। सभी मॉडलों में फैक्ट्री-फिटेड CNG किट के साथ 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन होगा। यह इंजन सीएनजी मोड में 6,000 rpm पर 76 bhp का पावर जेनरेट करने का दावा करता है। यह इंजन सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा।
विज्ञापन
2 of 5
Toyota Glanza
- फोटो : For Reference Only
माइलेज
Toyota Glanza CNG हैचबैक के सभी तीन सीएनजी वैरिएंट्स में 1450 किलोग्राम का GVW होगा। जबकि लीक हुए दस्तावेज में इसके माइलेज का जिक्र नहीं किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक पहले लीक हुए डेटा से पता चला है कि Toyota Glanza सीएनजी मोड में 25 किमी प्रति किलोग्राम का माइलेज देगी।
विज्ञापन
3 of 5
Toyota Glanza
- फोटो : For Reference Only
साइज
टोयोटा ग्लैंजा सीएनजी वर्जन के लुक, डिजाइन और साइज में कोई अंतर नहीं आएगा। Toyota Glanza CNG की लंबाई 3990 mm, चौड़ाई 1745 mm, ऊंचाई 1500 mm होगी और इसका व्हीलबेस 2520 mm लंबा है।
4 of 5
Toyota Glanza
- फोटो : For Reference Only
फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो, Glanza CNG V वैरिएंट में वहीं फीचर्स मिलते हैं। इसमें स्मार्टप्ले कास्ट प्रो S फंक्शन और ओवर-द-एयर (OTA) ऑडियो अपडेट, Arkamys ऑडियो सिस्टम, 360 डिग्री के साथ 9.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पार्किंग कैमरा, ऑटो फोल्ड विंग मिरर, ऑटो डिमिंग इंटीरियर, रियर व्यू मिरर, लेदर रैप्ड स्टीयरिंग, क्रूज कंट्रोल, यूवी प्रोटेक्ट ग्लास, एलईडी डीआरएल और एलईडी फॉग लैंप जैसे फीचर्स शामिल हैं।
फ्लेक्स फ्यूल ऑप्शन वाली कार
अन्य अपडेट्स में, कंपनी 28 सितंबर 2022 को फ्लेक्स फ्यूल ऑप्शन के साथ Toyota Camry (टोयोटा कैमरी) सेडान पेश करेगी। यह जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने साझा की है। टोयोटा कैमरी फ्लेक्स फ्यूल के स्पेसिफिकेशंस का अभी खुलासा नहीं किया गया है। फ्लेक्स ईंधन पावरट्रेन में इंटरनल कंब्शन इंजन (आईसीई) होता है और यह एक ईंधन या उसके मिश्रण पर चल सकता है। आमतौर पर, यह पेट्रोल और इथेनॉल या मेथनॉल का मिश्रण होता है। ये पावरट्रेन 100 फीसदी पेट्रोल या एथेनॉल से भी चल सकते हैं।