फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर में लॉन्च होने जा रही हैं ये धांसू बाइक्स और स्कूटर, कीमत होगी एक लाख रुपये से शुरू

Fri, 30 Oct 2020 06:07 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Upcoming bikes and scooters in November 2020 - फोटो : Amar Ujala
नवरात्र और दशहरा के दौरान कारों के मुकाबले दोपहिया वाहनों की बिक्री भले ही कम हुई है, लेकिन टूव्हीलर्स निर्माता कंपनियों को उम्मीद है कि धनतेरस-दीपावली के आसपास बिक्री फिर से रफ्तार पकड़ेगी। कार निर्माताओं के साथ दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियां भी कमर कस कर तैयार हैं। अक्तूबर में कई दोपहिया की लॉन्चिंग हुई और ये सिलसिला नवंबर में भी जारी रहेगा। नवंबर में कई टू-व्हीलर्स लॉन्च होने वाले हैं। इनमें रॉयल एनफील्ड, डुकाती जैसी कंपनियां शामिल हैं। रॉयल एनफील्ड लंबे वक्त से अपने पोर्टपोलियो में विस्तार को रोके हुए थी, लेकिन अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर एलान कर दिया है। आइए जानते हैं नवंबर में लॉन्च होने जा रहे दोपहिया वाहनों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
Royal Enfield Meteor 350 Fireball - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

Royal Enfield Meteor 350

रॉयल एनफील्ड 6 नवंबर को अपनी Meteor 350 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह बाइक बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर बनी है और इसमें इंजन भी नया लगाया गया है। Meteor 350 कंपनी प्रोडक्ट लाइन थंडर बर्ड 350 की जगह लेगी। इसमें 350 सीसी का सिंगल सिलंडर इंजन मिलेगा, जिसे तीन ट्रिम्स में उतारा जाएगा। वहीं इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.70 लाख रुपये के आसपास रखी जा सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
Auto Expo 2020 Aprilia SXR 160 - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

Aprilia SXR 160

अप्रीलिया ने इस साल ऑटो एक्सपो 2020 में अपनी पहले मोटो स्कूटर को शोकेस किया था। कंपनी ने पहले एलान किया था कि वह तीसरी तिमाही में इसे लॉन्च करेगी, कंपनी की अगस्त से बुकिंग शुरू करने की तैयारी थी। लेकिन कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि इसे नवबंर में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 160सीसी का 3 वाल्व इंजन मिलेगा, जो 10.8 बीएचपी की पावर देगा और यह सीवीटी गियरबॉक्स के साथ आएगा। वहीं इसकी कीमत एक लाख रुपये तक रखी जा सकती है।
 

4 of 5
KTM 250 Adventure - फोटो : Social Media

KTM 250 Adventure

केटीएम इंडिया देश में पहली एंट्री लेवल एंडवेंचर बाइक लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। नई बाइक को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि नई केटीएम बाइक नवंबर में लॉन्च की जाएगी। इसमें केटीएम 250 ड्यूक और Husqvarna 250 में आने वाला 248.8 सीसी का सिंगल सिलंडर लिक्विड कूल इंजन दिया जा सकता है, जो 30 बीएचपी की पावर और 24 एनएमं का टॉर्क देगा। इसमें टीएफटी डिस्प्ले, स्विचेबल रिअर व्हील एबीएस जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.30 लाख रुपये रखी जा सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ducati Multistrada 950 - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

Ducati Multistrada 950 BS6      

डुकाती की यह नई बाइक दो नवंबर को भारत में लॉन्च की जाएगी। कंपनी की डीलरशिप्स ने बाइक की बुकिंग भी शुरू कर दी है। Ducati Multistrada 950 में सेमी एक्टिव स्काईशॉक इलेक्ट्रॉनिक सस्पेंशन, बाइ-डायरेक्शनल क्विक शिफ्टर, कॉर्निंग लैंप्स के साथ फुल एलईडी हेडलाइट और बैकलाइट स्विचगियर जैसे फीचर मिलेंगे। दिखने में यह Multistrada 1260 जैसी होगी। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ 937 सीसी का एल-ट्विन लिक्विड कूल्ड इंजन मिलेगा, जो 11 बीएचपी की पावर और 96 एनएम का टॉर्क देगा। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 15 लाख रुपये के आसपास रखी जा सकती है।    
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें