फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki लाने जा रही है ये पांच कारें, Hyundai Creta और Kia Seltos को देगी टक्कर!

Thu, 29 Oct 2020 04:36 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Auto Expo 2020 Maruti Futuro E Concept - फोटो : AmarUjala
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सजुकी अपनी कारों के पोर्टफोलियो को विस्तार देने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने हाल ही में कुछ गाड़ियों के Espaco, Libertas और Solido नाम से ट्रेडमार्क नाम रजिस्टर कराए हैं, माना जा रहा कि ये मारुति की अगली कारें होंगी। कंपनी का फोकस यूटीलिटी व्हीकल्स और एमपीवी पर होगा। इन कारों में चार यूटीलिटी व्हीकल्स और एक एमपीवी होगी, जिसे आने वाले वक्त में लॉन्च किया जाएगा...
विज्ञापन

2 of 6
Maruti Suzuki A-Cross - फोटो : Autokope

क्रेटा को टक्कर

मारुति 2022 की दूसरी छमाही में मिड साइज एसयूवी लॉन्च कर सकती है। इसका मुकाबला ह्यूंदै क्रेटा और किआ सेल्टोस से होगा। माना जा रहा है कि यह एसयूवी सब-4 मीटर टोयोटा रेज पर बेस्ड होगी और लेकिन मारुति इसका बड़ा वर्जन लॉन्च करेगी, जो रेज से बड़ा होगा। माना जा रहा है इसका नाम ए-क्रॉस रखा जा सकता है।
 
विज्ञापन

3 of 6
Maruti Suzuki XL6 - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

मारुति एमपीवी

मारुति और टोयोटा मिल कर एक नई एमपीवी या मल्टी पर्पज व्हीकल पर काम कर रहे हैं। फिलहाल मारुति के पोर्टफोलियो में दो एमपीवी अर्टिगा और XL6 हैं, एक को मारुति एरेना और दूसरी को नेक्सा शोरूम से बेचा जाता है। माना जा रहा है कि यह XL5 हो सकता है, जो मारुति वैगन आर का प्रीमियम अवतार होगा। इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है।
 

4 of 6
Maruti XA Alpha - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

नई विटारा ब्रेजा

मारुति ने इसी साल ही अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट विटारा ब्रेजा का फेसलिफ्ट बीएस6 पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया था। साथ ही कंपनी ने इसकी लाइट और ग्रिल में कुछ बदलाव भी किए थे। वहीं कंपनी 2022 की पहली छमाही में विटारा ब्रेजा का नया एडिशन लॉन्च करेगी। माना जा रहा है कि कंपनी इसमें पेट्रोल इंजन देना जारी रखेगी।
विज्ञापन

5 of 6
Maruti Futuro E Concept - फोटो : अमर उजाला

क्रॉसओवर

मारुति मिड साइज एसयूवी लॉन्च करने के बाद 2022 के दूसरी छमाही में दो क्रॉसओवर भी लॉन्च कर सकती है, जो टाटा नेक्सन से मुकाबला करेंगी। यह ब्रेजा के बाद सब-4 मीटर क्रॉसओवर सेगमेंट में मारुति सुजुकी की दूसरी कार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Auto Expo 2020 Maruti Suzuki Jimny - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

4-डोर जिम्नी

मारुति सुजुकी ने इस साल ऑटो एक्सपो में मारुति जिम्नी को शोकेस किया था। जिम्नी के बारे में लगातार खबरें आ रही हैं। खबरों के मुताबिक हाल ही में जिम्नी को मानेसर स्थित प्लांट में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया जा चुका है। यह भी खबरें हैं कि मारुति जिम्नी को भारत में बनाएगी और यहीं से अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक्सपोर्ट करेगी। भारतीय ग्राहकों के लिए जिम्नी का 4-डोर वर्जन लॉन्च किया जा सकता है। 2021 से पहले मारुति जिम्नी के बाजार में आने की संभावना बेहद कम है। जिम्मी में सियाज, अर्टिगा और ब्रेजा में आने वाला K15B इंजन दिया जा सकता है।                
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें