2025 Kawasaki Z900
- फोटो : Kawasaki
Kawasaki Z900: कीमत में किफायती, परफॉर्मेंस में दमदार
Kawasaki Z900 (कावासाकी जेड900) भारत में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों में से एक है। और इसका सबसे बड़ा कारण है इसकी कीमत। 2025 वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत करीब साढ़े 9 लाख रुपये है, जो इस लिस्ट की सबसे सस्ती बाइक है। यही नहीं, इसमें चार सिलेंडर वाला इन-लाइन इंजन मिलता है, जो 122 bhp की पावर जेनरेट करता है। नए अपडेट के साथ इसमें कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। जो इसे एक ऑलराउंड पैकेज बनाते हैं।
यह भी पढ़ें - 2025 Yezdi Adventure: नई 2025 येजदी एडवेंचर मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च, जानें कीमत और क्या है नया