अगर आप 8 लाख रुपये के अंदर एक कॉम्पैक्ट एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके पास कई बेहतरीन ऑप्शंस हैं। कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कंपनियां अब एडवांस फीचर्स और दमदार इंजन के साथ किफायती गाड़ियां पेश कर रही हैं। यहां हम आपको 8 लाख रुपये के बजट में आने वाली कुछ बेहतरीन एसयूवी के बारे में बता रहे हैं, जो परफॉर्मेंस, सेफ्टी और टेक्नोलॉजी के मामले में बेहतर साबित हुई हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Skoda Kylaq
- फोटो : Skoda
Skoda Kylaq
Skoda (स्कोडा) ने अपनी सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में पहली बार एंट्री की है और Kylaq (काइलैक) को पेश किया है। यह 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जिसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। इसमें मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें 8-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले), वेंटिलेटेड और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। अगर आप स्कोडा ब्रांड की मजबूत बिल्ड क्वालिटी और प्रीमियम फील चाहते हैं, तो यह एक शानदार ऑप्शन हो सकता है।
विज्ञापन
3 of 6
2025 Tata Nexon
- फोटो : Tata Motors
Tata Nexon
Tata Nexon (टाटा नेक्सन) भारतीय बाजार की सबसे पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी में से एक है। यह 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन में आती है। इसमें मिलते हैं – 6 एयरबैग और ESC, हिल असिस्ट और 360-डिग्री कैमरा, 10.25-इंच फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, टचस्क्रीन क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस चार्जिंग, साथ ही बहुत कुछ। अगर आप एक स्पोर्टी और सेफ एसयूवी चाहते हैं, तो नेक्सन आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकती है।
4 of 6
Kia Sonet SUV Car
- फोटो : Kia India
Kia Sonet
Kia Sonet (किआ सोनेट) अपने तीन इंजन ऑप्शंस के साथ आती है – 1.2-लीटर पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल। इस SUV में सेफ्टी का खास ध्यान रखा गया है। इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), 360-डिग्री कैमरा, हिल-होल्ड असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। 2024 अपडेट के साथ, इसमें ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जोड़ा गया है, जिसमें लेन-कीपिंग असिस्ट और फ्रंट-कोलिजन वार्निंग शामिल हैं। इंटीरियर की बात करें, तो इसमें 10.25-इंच के दो डिजिटल डिस्प्ले, एंबिएंट LED लाइटिंग और 7-स्पीकर बोस ऑडियो सिस्टम मिलता है।
विज्ञापन
5 of 6
Hyundai Venue
- फोटो : Hyundai
Hyundai Venue
Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू) तीन इंजन ऑप्शंस के साथ आती है – 1.2-लीटर पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें 6 एयरबैग, ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) से लैस स्टेबिलिटी मैनेजमेंट सिस्टम, हिल-होल्ड असिस्ट और ABS जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, TFT डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग, पावर्ड ड्राइवर सीट और केबिन एयर प्यूरिफायर जैसे शानदार फीचर्स भी दिए गए हैं।
Mahindra XUV 3XO
Mahindra XUV 3XO (महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ) में दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है। जिसे 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ खरीदा जा सकता है। इस एसयूवी में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। जिसमें 6 एयरबैग, लेवल-2 ADAS (360-डिग्री कैमरा और फ्रंट रडार सेंसर), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), डिस्क ब्रेक्स सभी पहियों पर जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट स्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले भी दिया गया है।