MG M9 EV
- फोटो : JSW MG Motor India
MG M9 EV - लग्जरी और कम्फर्ट से भरपूर फैमिली ईवी
MG की नई M9 EV हाल ही में भारत में लॉन्च हुई है। जिसकी शुरुआती कीमत करीब 70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक MPV है, जो फैमिली कम्फर्ट और लग्जरी को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसमें 90kWh की बैटरी दी गई है जो एक बार चार्ज में 548 किमी तक की रेंज देती है।
कार में 7 लोगों के बैठने की सुविधा है, साथ ही पावर्ड स्लाइडिंग डोर्स, सेकंड-रो में मसाज और वेंटिलेशन सीट्स, ड्यूल सनरूफ, और लेवल 2 ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं। इतना ही नहीं, इसका केबिन भी प्रीमियम फिनिश और एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस है।
यह भी पढ़ें - WTO: चीन ने दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत की ऑटो, ईवी नीति के लिए पीएलआई योजनाएं डब्ल्यूटीओ मानदंडों का उल्लंघन